फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Teenage girl murdered by strangling with a rope

Bahraich News: रस्सी से गला कसकर किशोरी की हत्या

Tue, 24 Jun 2025 01:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Tue, 24 Jun 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
Teenage girl murdered by strangling with a rope
फखरपुर (बहराइच)। ग्राम पंचायत लालपुर जलालपुर के मजरा साइनपुरवा निवासी रिहाना (17) की रविवार की रात हत्या कर दी गई। रिहाना का होंठ कटा था और उसके चेहरे पर भी घाव के निशान मिले हैं। वहीं उसके गले पर रस्सी के निशान बने थे। इससे रस्सी से गला घोंटकर उसकी हत्या करने व हत्या से पूर्व उसे प्रताड़ित करने की आशंका जताई जा रही है। मृतका के पिता ने अपने भाई और चचेरे भतीजे पर हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

फखरपुर क्षेत्र के साइन पुरवा गांव निवासी निजामुद्दीन ने आरोप लगाते हुए बताया कि पत्नी रुकसाना की तबीयत खराब थी। रविवार की सुबह पत्नी का इलाज करवाने रुकनापुर स्थित निजी अस्पताल गए थे। वहां पत्नी को भर्ती कर लिया गया। रात लगभग 11 बजे जब घर लौटे तो बेटी रिहाना का शव पड़ा मिला। रिहाना के मामा नियाज ने आरोप लगाते हुए बताया कि जब उनकी बहन व बहनोई घर पहुंचे तो उनके बड़े भाई फखरुद्दीन उर्फ खटखट ने अंदर जाने से रोका। बताया कि रिहाना को बुखार है और अपने घर बैठने को कहा। लेकिन जब दोनों जबरन अंदर घुसे तो रिहाना का शव पड़ा मिला। उसकी रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी गई थी। वहीं हत्या से पहले उसे जमकर पीटा गया था, इससे उसका होंठ कट गया और चेहरे पर घाव हो गया।
विज्ञापन



शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। रिहाना के पिता निजामुद्दीन की तहरीर उनके सगे भाई खटखट व चचेरे भाई अजीज के पुत्र छोट्टन पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। -मिथिलेश कुमार राय, थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed