फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Teachers bring innovation in education

शिक्षा में नवाचार लाएं शिक्षक

Tue, 21 Jan 2020 10:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jan 2020 10:36 PM IST
विज्ञापन
Teachers bring innovation in education
मिहींपुरवा के नवयुग इंटर कालेज में आयोजित प्रशिक्षण में मौजूद शिक्षक। - फोटो : BAHRAICH
मिहीपुरवा(बहराइच)। नवयुग इंटर कॉलेज में सोमवार को पांच दिवसीय निष्ठा प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि डायट प्राचार्य उदय राज व डायट प्रवक्ता आकाश दुबे ने दीप जलाकर कर व मां सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। बीईओ आशीष सिंह ने माल्यार्पण कर तथा बैच लगाकर डायट प्राचार्य का स्वागत किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि डायट प्राचार्य उदय राज ने कहा कि इस प्रशिक्षण में शिक्षण सुधार के लिए दी जा रही जानकारी तभी सार्थक होगी जब परिणाम में विद्यालय में छात्रों की उपस्थिति दिखेगी। डायट प्रवक्ता आकाश दूबे ने कहा कि सभी शिक्षक अपने-अपने विद्यालय में पूरे मनोयोग से शिक्षा में नवाचार लाए। कार्यक्रम समापन के दौरान खंड शिक्षा अधिकारी आशीष सिंह ने कहा कि सभी शिक्षक प्रशिक्षण में शत-प्रतिशत उपस्थित रहे व प्रशिक्षण में दी गई जानकारियों को गंभीरता से सीखे।
विज्ञापन

इस मौके पर बीईओ आशीष सिंह, जूनियर शिक्षक संघ के अध्यक्ष राजकुमार, कोषाध्यक्ष रवींद्र कुमार, खलीक अहमद, मिथलेश कुमार, सुनील चौधरी, विजय भास्कर, रवींद, प्रेम प्रकाश, मामून रशीद, आर्येंद्र सोलंकी, कृष्ण कांत, राम प्रकाश उपाध्याय, रवि कुमार मिश्रा, दीपक मिश्रा समेत काफी संख्या में शिक्षक मौजूद रहे । इस दौरान डायट प्राचार्य उदय राज ने प्रशिक्षण कार्यक्रम की व्यवस्थाओं को भी परखा। डायट प्राचार्य ने प्रशिक्षण कक्षाओं, भोजन व्यवस्था, बैठने की व्यवस्था समेत प्रकाश व पानी आदि व्यवस्थाओं का जायजा लिया। प्रशिक्षण कार्यक्रम ग्रहण कर रहे शिक्षकों से बातचीत भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed