फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Recognition boosts teachers' prestige; meritorious students also overjoyed.

Bahraich News: सम्मान ने बढ़ाया शिक्षकों का मान, मेधावी भी गदगद

Sun, 06 Sep 2026 11:53 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
Recognition boosts teachers' prestige; meritorious students also overjoyed.
​शिक्षक दिवस पर ​शिक्षकों का सम्मान।
बहराइच। शिक्षक दिवस पर जिले के विभिन्न स्थानों पर शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित किए गए। शिक्षकों के शिक्षा के क्षेत्र में योगदान को रेखांकित करते हुए उन्हें सम्मानित किया गया। पयागपुर के उच्च प्राथमिक विद्यालय परसिया आलम में कार्यरत शिक्षक नवल कुमार पाठक को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए लखनऊ में राज्य स्तरीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। उनकी उपलब्धि पर पवन शुक्ला, अनिल सिंह, सुनील पांडेय, अंजू शर्मा, दीनानाथ दीक्षित और बृजेश शुक्ला समेत अन्य शिक्षकों ने बधाई दी।
विज्ञापन


कैसरगंज प्रतिनिधि के अनुसार ब्लॉक संसाधन केंद्र कुंडासर में बीईओ जितेंद्र बहादुर चौधरी के निर्देशन में शिक्षक सम्मान समारोह हुआ। इसमें एआरपी रसल रघुवंशी, डॉ. क्षमा सिंह, सूर्य प्रताप जायसवाल समेत 26 अन्य शिक्षकों और शिक्षामित्रों को उत्कृष्ट कार्य, बेहतर परीक्षा परिणाम, एनएमएमएस-एनवीएस उपलब्धियों और छात्र नामांकन में वृद्धि के लिए सम्मानित किया गया। राहुल गुप्ता, अनिल सिंह, अजय मौर्या, एलएलएफ के देवव्रत सिंह और सूबिया खान ने सम्मानित शिक्षकों का उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन


वहीं मदनी इंटर कॉलेज कैसरगंज में आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. आरके चौधरी रहे। अध्यक्षता कॉलेज प्रबंधक हाजी रईस अहमद कासमी ने की। दोनों ने समाज में शिक्षकों के महत्व पर प्रकाश डाला। प्रधानाचार्य डॉ. अरशद रईस ने शिक्षकों एवं शिक्षणोत्तर कर्मचारियों के योगदान के लिए आभार जताया। संचालन प्रवक्ता रियाजुर्रहमान मलिक ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतिभा सम्मान समारोह संग हुआ सांस्कृतिक कार्यक्रम
धरसवा। शिवांशु सुशील महाविद्यालय सुहापारा में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि सदर विधायक अनुपमा जायसवाल और विशिष्ट अतिथि जिला एवं सत्र न्यायाधीश रीवां, मध्य प्रदेश डॉ. राकेश मोहन प्रधान रहे। अतिथियों ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। कॉलेज संस्थापक आनंद मोहन प्रधान, पल्लवी प्रधान, प्राचार्य डॉ. राजेश तिवारी, कोऑर्डिनेटर पंकज श्रीवास्तव और कार्यक्रम संयोजक दिलीप कुमार ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में मेधावी एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाले विद्यार्थियों और शिक्षकों को सम्मानित किया गया। अनुराग कुमार मिश्रा, दीपमाला प्रधान, नीरज कुमार पांडेय, सोनी श्रीवास्तव, सुनील श्रीवास्तव, अमित श्रीवास्तव, शिवम जायसवाल, उमेश त्रिपाठी और अनुज श्रीवास्तव ने विचार रखे। संचालन शिक्षक अरविंद कुमार वर्मा ने किया।

शिक्षक दिवस पर शिक्षकों का सम्मान।

शिक्षक दिवस पर शिक्षकों का सम्मान।

शिक्षक दिवस पर शिक्षकों का सम्मान।

शिक्षक दिवस पर शिक्षकों का सम्मान।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed