{"_id":"5e34685f8ebc3e7d5b70cece","slug":"teacher-suspended-after-accusation-of-indecency-bahraich-news-lko505959780","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभद्रता के आरोप के बाद शिक्षक निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अभद्रता के आरोप के बाद शिक्षक निलंबित
विज्ञापन
चित्तौरा (बहराइच)। गोंडा रोड स्थित स्कूल में एक शिक्षक पर कुछ छात्राओं ने अभद्रता करने का आरोप लगाया था। इसी मामले को लेकर शुक्रवार को भी अभिभावकों ने स्कूल में हंगामा शुरू कर दिया। हंगामे को देखते हुए स्कूल प्रशासन ने पुलिस फोर्स बुला ली। इसके बाद स्कूल प्रशासन ने आरोपी शिक्षक को तत्काल निलंबित कर दिया। प्रबंध कमेटी ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है।
कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के गोंडा रोड पर एक स्कूल है। स्कूल की कुछ छात्राओें ने अभिभावकों को बताया कि जीव विज्ञान की मौखिक परीक्षा में एक शिक्षक की ओर से अश्लील सवाल पूछे गए। जिन सवालों को सुनकर सभी कक्षा में अपने को अपमानित महसूस कर रही थीं। इससे आक्रोशित अभिभावक स्कूल पहुंच गए और हंगामा शुरू कर दिया। इस दौरान अभिभावकों ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई करने को लेकर प्रधानाचार्य से शिकायत की।
अभिभावकों का आक्रोश देखकर स्कूल प्रशासन ने पुलिस को सूचना दी। इस पर पुलिस क्षेत्राधिकारी टीएन दूबे व कोतवाली देहात के प्रभारी निरीक्षक एके सिंह फोर्स के साथ स्कूल पहुंच गए। उन्होंने आक्रोशित अभिभावकों को किसी तरह शांत कराया। प्रधानाचार्य ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद आरोपी शिक्षक तत्काल निलंबित कर दिया गया है। प्रबंध कमेटी की ओर से मामले की जांच की जाएगी। सभी का पक्ष सुनने के बाद आगे की कार्रवाई होगी।