फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Tanker and car collide, four injured, two referred to Lucknow

Bahraich News: टैंकर और कार में भिड़ंत, चार घायल, दो लखनऊ रेफर

Wed, 16 Jul 2025 01:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Wed, 16 Jul 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
Tanker and car collide, four injured, two referred to Lucknow
नानपारा-मिहींपुरवा मार्ग पर सड़क हादसे में क्षतिग्रस्त वाहन।
शिवपुर (बहराइच)। नानपारा-लखीमपुर हाईवे पर सोमवार की रात टैंकर व कार की जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और कार टैंकर में फंस गई। सूचना पर पहुंचे कोतवाल ने क्रेन से कार को अलग करवाया और कार सवार चार घायलों को इलाज के लिए सीएचसी पहुंचाया। जहां दो की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। दोनों को मेडिकल कॉलेज में प्राथमिक इलाज के बाद ट्राॅमा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया है।
विज्ञापन


लखीमपुर जिले के अर्जुनपुरवा मोहल्ला निवासी सतीश कुमार मौर्य (40) सोमवार को अपने दोस्त पंकज की कार से किसी कार्य से बहराइच आए थे। कार में उनके दोस्त लखीमपुर के शास्त्री नगर मोहल्ला निवासी प्रमोद सिंह (41) व प्रमोद गुप्ता (43) भी सवार थे और कार हरि नारायण गुप्ता (45) चला रहे थे।
विज्ञापन

काम खत्म होने के बाद रात में सभी घर वापस लौट रहे थे। इस दौरान नानपारा-लखीमपुर हाईवे पर कोतवाली नानपारा के लक्ष्मणपुर मटेही के पास उनकी कार की सामने से टैंकर से टक्कर हो गई। हादसे के बाद टैंकर चालक वाहन छोड़कर भाग गया। राहगीरों की सूचना पर कोतवाल रामाज्ञा सिंह व गुरगुट्टा चौकी प्रभारी हरिश्चंद्र टीम के साथ मौके पर पहुंचे और चारों घायलों को इलाज के लिए सीएचसी नानपारा पहुंचाया। जहां गंभीर रूप से चोटिल प्रमोद सिंह व प्रमोद गुप्ता को चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज में भी दोनों को हालत नाजुक बनी रही। इसपर चिकित्सकों ने दोनों को ट्राॅमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाल रामाज्ञा सिंह ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में ले लिया गया है। फरार टैंकर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed