फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   SUV lost control and collided with a tree, hotelier died

Bahraich News: अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई एसयूवी, होटल कारोबारी की मौत

Mon, 01 Apr 2024 11:20 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Mon, 01 Apr 2024 11:20 PM IST
विज्ञापन
SUV lost control and collided with a tree, hotelier died
महसी/तेजवापुर (बहराइच)। हरदी थाना क्षेत्र में बहराइच-सीतापुर मार्ग पर सोमवार की सुबह तेज रफ्तार एसयूवी अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में कार चला रहे होटल कारोबारी की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। मृतक के परिजन किसी तेज रफ्तार वाहन से टक्कर की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन


नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कानूनगोपूरा निवासी अरविंद मिश्रा (45) नैनीताल में होटल चलाते हैं। रविवार को वह कार से घर के लिए निकले थे। इस दौरान सोमवार की सुबह हरदी थाना क्षेत्र में बहराइच-सीतापुर हाईवे पर उनकी कार अनियंत्रित होकर हाईवे किनारे लगे पेड़ से टकरा गई। हादसे में अरविंद गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज भेजवाया, जहां उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

शव का पोस्टमार्टम करवाने आए मृतक के छोटे भाई यतींद्र मिश्रा ने बताया कि रविवार की सुबह वह ड्राइवर के साथ नैनीताल से निकले थे। लेकिन ड्राइवर को सीतापुर के पास छोड़ दिया था और वह लखनऊ चला गया था। उन्होंने बताया कि वाहन देखने के बाद किसी बड़े वाहन से टक्कर की आशंका लग रही है। थाना प्रभारी संतोष सरोज ने बताया कि वाहन अनियंत्रित होकर वीरशाहपुर के पास हाईवे किनारे लगे सेमल के पेड़ से टकरा गया था। घायल को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज भेजवाया गया था, जहां उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed