{"_id":"69502e4b1710b60032098267","slug":"sun-did-not-shine-people-shivered-due-to-cold-wind-bahraich-news-c-98-1-bhr1024-141855-2025-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: नहीं निकली धूप, सर्द हवा से ठिठुरे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: नहीं निकली धूप, सर्द हवा से ठिठुरे लोग
Sun, 28 Dec 2025 12:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Sun, 28 Dec 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
बहराइच में शनिवार को सुबह के समय छाया कोहरा। -संवाद
बहराइच। तराई में शनिवार को भी धूप नहीं निकली। न्यूनतम तापमान आठ व अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पूरे दिन ठिठुरन से लोग बेहाल रहे और जनजीवन अस्त-व्यस्त नजर आया। मौसम विभाग के अनुसार आगामी सप्ताह में भी इसी तरह के मौसम का सामना करना पड़ सकता है।
तराई में शनिवार सुबह मामूली कोहरा और धुंध छाई रही। हालांकि कुछ देर बाद कोहरा छंट गया, लेकिन कड़ाके की ठंड का असर पूरे दिन बना रहा। ठंड के चलते सामान्य दिनों की तुलना में शहर में आवागमन कम दिखाई दिया और ज्यादातर लोग घरों में ही दुबके रहे। मजदूरी पेशा से जुड़े लोग आवश्यक कार्यों के लिए घर से निकले, लेकिन वे भी ठंड से बचाव के उपाय करते नजर आए।
करीब साढ़े छह किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चल रही सर्द हवा ने लोगों की परेशानी और बढ़ा दी। तीसरे दिन भी धूप नहीं निकली, जिससे लोगों को ठिठुरन से राहत नहीं मिल सकी। शाम ढलते ही ठंड और तेज हो गई और लोगों को एक बार फिर कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
आंचलिक मौसम विज्ञान विभाग के विशेषज्ञ एके सिंह ने बताया कि पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के कारण पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है, जिससे तराई क्षेत्र के तापमान में सुधार नहीं हो पा रहा है। उन्होंने कहा कि फिलहाल मौसम में बदलाव के संकेत नहीं हैं और आने वाले दिनों में भी ठंड का प्रकोप जारी रह सकता है।
फिर छा सकता है घना कोहरा
आंचलिक मौसम विज्ञान विभाग के विशेषज्ञों के अनुसार बहराइच जिले के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी और वहां से आ रही पछुआ हवा नमी लेकर आ रही है, जिससे जिले में एक बार फिर घने कोहरे की संभावना जताई जा रही है।