{"_id":"5d4dace98ebc3e6cb025d183","slug":"sugarcane-supervisors-demonstrated-bahraich-news-lko475588469","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन्ना पर्यवेक्षकों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गन्ना पर्यवेक्षकों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
बहराइच। जिले के गन्ना पर्यवेक्षक प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर तीन दिनों से धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। शुक्रवार को पर्यवेक्षकों ने बांह में काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया। इसके बाद मांगों से संबंधित ज्ञापन जिला गन्ना अधिकारी को सौंपा।
गन्ना पर्यवेक्षक संघ के प्रांतीय नेतृत्व आह्वान पर जिले में तीन दिनों से मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। संघ के जिला महामंत्री अरुण कुमार सिंह की अगुवाई में शुक्रवार को जिले के गन्ना पर्यवेक्षकों ने बांह पर काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया।
महामंत्री ने कहा कि सरकार की ओर से समूह ग कर्मचारियों में सिर्फ पर्यवेक्षकों के लिए गृह जनपद में पदास्थापित न करने का नियम बनाकर स्थानांतरण करने व गैर विधिक ढंग से खतौनी सत्यापन व हिस्सा निर्धारण जैसे कई कार्य कराए जा रहे हैं। लंबित समस्याओं के निराकरण के लिए कोई कार्रवाई न किए जाने से गन्ना पर्यवेक्षकों में रोष है।
विज्ञापन
निधि गुप्ता व प्रेरणा पटेल ने कहा कि 21 जुलाई को संघ की प्रांतीय कार्यकारिणी की बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार विरोध स्वरूप जिले के सभी गन्ना पर्यवेक्षक सात अगस्त से काली पट्टी बांधकर कार्य कर रहे हैं, लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हो रही है।
शशांक शेखर मिश्रा और राकेश यादव ने कहा कि साइकिल के भरोसे गन्ना सर्वे कार्य करवाया जा रहा है। यह कर्मचारियों का शोषण है। इस मौके पर चंद्रप्रकाश मौर्य, अरुण प्रकाश, गिरीश कुमार, ज्ञानेंद्र कुमार, चंद्रभूषण शर्मा, संदीप यादव आदि मौजूद रहे।