फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Sub Registration Office will start soon in Payagpur

पयागपुर में जल्द शुरू होगा उप निबंधन कार्यालय

Thu, 31 Oct 2019 10:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 31 Oct 2019 10:39 PM IST
विज्ञापन
Sub Registration Office will start soon in Payagpur
पयागपुर में निर्माणाधीन उप निबंधन कार्यालय। - फोटो : BAHRAICH
पयागपुर (बहराइच)। पयागपुर में स्थित तहसील में उप निबंधन कार्यालय का संचालन नवंबर के प्रथम सप्ताह से शुरू हो जाएगा। इसके लिए कर्मचारी तहसील के गांवों की फीडिंग कर रहे हैं। यहां जल्द ही बैनामा समेत अन्य कार्य भी संचालित हो जाएंगे। इससे तहसील क्षेत्र के वादकारियों को सदर तहसील के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।
विज्ञापन

पयागपुर को दो वर्ष पूर्व तहसील का दर्जा दिया गया था, लेकिन रजिस्ट्री ऑफिस न होने के कारण तहसील आने वाले वादकारियों को जिला मुख्यालय का रुख करना पड़ता था। इससे अधिक खर्च के साथ समय भी बर्बाद होता था। साथ ही पयागपुर तहसील के राजस्व की भी हानि होती थी।
विज्ञापन

इसे लेकर तहसील के अधिवक्ताओं ने लगातार एक माह तक आंदोलन भी किया था। जिसको लेकर पयागपुर विधायक सुभाष त्रिपाठी ने अधिवक्ताओं को कार्यालय स्थापना का आश्वासन दिया था। अब तहसील क्षेत्र के लोगों को परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा। नवंबर के प्रथम सप्ताह से तहसील में उप निबंधन कार्यालय का संचालन शुरू हो जाएगा। इससे यहां बैनामा समेत अन्य कार्य भी संचालित हो जाएंगे। इससे तहसील क्षेत्र के वादकारियों को सदर तहसील के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

तहसील के प्रभारी रजिस्ट्रार लक्ष्मन प्रसाद ने बताया कि नवंबर के प्रथम सप्ताह से कार्यालय का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। साथ ही तहसील में बैनामा का कार्य शीघ्र ही प्रारंभ होगा। वर्तमान समय में गांव सभाओं की फीडिंग का कार्य तेजी से किया जा रहा है।

फीडिंग का कार्य पूरा होते हुए कंप्यूटर सहित आवश्यक संसाधन कार्यालय में व्यवस्थित करा दिए जाएंगे। लेकिन स्टाफ की कमी बनी रहेगी। रजिस्ट्रार ने बताया कि एक मात्र लिपिक इसरार अहमद की तैनाती ही हो सकी है। जबकि तहसील का कार्य क्षेत्र बहुत बड़ा है। इससे समस्याएं हो सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed