{"_id":"6435a0ba2febcc9950064645","slug":"students-of-six-schools-showed-passion-in-sports-bahraich-news-c-13-1-177895-2023-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: छह स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने खेलों में दिखाया जुनून","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: छह स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने खेलों में दिखाया जुनून
Tue, 11 Apr 2023 11:32 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Tue, 11 Apr 2023 11:32 PM IST
विज्ञापन
पयागपुर (बहराइच)। केबी इंटर काॅलेज के मैदान में मंगलवार को अमर उजाला की ओर से खेल जुनून का अभियान के तहत खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान छह स्कूलों के सैकड़ों खिलाड़ियों ने जहां दौड़, कबड्डी, खो-खो में अपना दम दिखाया तो वहीं बेटियां भी पीछे नहीं रही। उन्होंने भी खूब जोश के साथ भागीदारी की। मुख्य अतिथि केबी इंटर कॉलेज के प्रबंधक राजा जयेंद्र विक्रम सिंह और डीआईओएस जय प्रकाश सिंह ने विजेता खिलाड़ियों को शील्ड, मेडल व प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया।
विद्यालय के प्राचार्य ने हरी झंडी दिखाकर प्रतियोगिता की शुरुआत की। प्रतियोगिता में 100 मीटर रेस बालक सीनियर वर्ग में कंजेभरिया के खिलाड़ी आशुतोष सिंह पहले स्थान पर रहे। जबकि केबी इंटर कॉलेज के चंद्रभान यादव दूसरे और इसी कॉलेज के प्रदीप कुमार ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 100 मीटर रेस जूनियर बालक वर्ग में उच्च प्राथमिक विद्यालय गंगापुर के छात्र अमर ने बाजी मारी।
डायट परिसर के छात्र साजन दूसरे व भूपगंज के छात्र श्यामू यादव तीसरे स्थान पर रहे। 100 मीटर रेस जूनियर बालिका वर्ग में उच्च प्राथमिक विद्यालय कंजेभरिया की छात्रा मुस्कान कश्यप ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। उच्च प्राथमिक विद्यालय भूपगंज की छात्रा निहारिका यादव ने दूसरा व इसी स्कूल की आंचल शर्मा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय पयागपुर की छात्रा नाजरीन को सांत्वना पुरस्कार मिला। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक दिवाकर पांडेय ने किया।
विज्ञापन
प्रतियोगिता में महेंद्र सिंह, प्रदीप पांडेय, गोपालजी शुक्ला, अखिलेश मिश्रा, अनुराग सिंह, अमित सिंह, अभिनव, राघवेंद्र सिंह, राजेश सिंह, मिथिलेश सिंह, विभा सरकार, शिखा मिश्रा, पवन कुमार, नंदरानी आदि शिक्षकों का विशेष सहयोग रहा।
कबड्डी व खो-खो में यूपीएस कंजेभरिया चैंपियन
कबड्डी प्रतियोगिता में उच्च प्राथमिक विद्यालय कंजेभरिया के खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन करते हुए विजेता बने। उच्च प्राथमिक विद्यालय गंगापुर उपविजेता रहा। खो-खो में उच्च प्राथमिक विद्यालय कंजेभरिया की टीम विजेता बनी। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की टीम उप विजेता रही। प्रतियोगिता में यूपीएस (उच्च प्राथमिक विद्यालय) गंगापुर, यूपीएस डायट परिसर, यूपीएस भूपगंज, यूपीएस कंजेभरिया, कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय पयागपुर तथा केबी इंटर कॉलेज पयागपुर सहित छह विद्यालयों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।
क्विज में अव्वल रहे संचित सिंह
खेलकूद से पहले क्विज प्रतियोगिता हुई जिसमें फरदा त्रिकोलिया के संचित सिंह प्रथम स्थान पर रहे। सागर जायसवाल व आंचल मिश्रा दूसरे और शिवानी वर्मा, हर्षितराज पाठक, लाली शुक्ला, रेशम शुक्ला, उमेश कुमार, निहारिका रावत, दुर्गेश, दीपक कुमार निषाद, दिनकर, सूर्य प्रकाश, श्यामू यादव, शुभम तिवारी, नितिन सिंह, गायत्री त्रिपाठी तीसरे स्थान रहे। वहीं गौतम यादव, अनु गौतम, प्रदीप कुमार, चंद्रभान यादव, नाजरीन, अर्चना विश्वकर्मा, कामिनी वर्मा, महिमा यादव, प्रगति, मुस्कान, अतरहर, अमन कुमार, मीनाक्षी शुक्ला, आंचल शर्मा, मीनाक्षी तिवारी, रमजान अली, मकसूद आलम, साजन, चंद्रा शर्मा, सोनी विश्वकर्मा ने भी क्विज में बेहतरीन प्रदर्शन किया।
चिलचिलाती धूप पर भारी पड़ा उत्साह
केबी इंटर कॉलेज के खेल मैदान में मौजूद बालक व बालिका खिलाड़ियों का उत्साह देखने के लायक था। ज्यों-ज्यों धूप बढ़ रही थी त्यों-त्यों खिलाड़ियों का उत्साह भी बढ़ रहा था। खिलाड़ी का बेहतर प्रदर्शन देख पूरा पंडाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंजता रहा।
ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों में बहुत प्रतिभा : जयेंद्र विक्रम सिंह
मुख्य अतिथि केबी इंटर कॉलेज के प्रबंधक राजा जयेंद्र विक्रम सिंह ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों में भरपूर प्रतिभा है। अगर उचित प्रोत्साहन और मार्गदर्शन मिले तो हर क्षेत्र में अपने इलाके का नाम रोशन कर सकते हैं। कहा कि अमर उजाला का यह प्रयास बेहतर परिणाम लाएगा। जिला विद्यालय निरीक्षक जय प्रकाश सिंह ने कहा कि जिस प्रकार गांव के बच्चे रिजल्ट दे रहे हैं, वह काबिले तारीफ है। ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को बेहतर शिक्षा मिल रही है। इससे बच्चे शहरी क्षेत्र के बच्चों का मुकाबला कर रहे हैं। प्राचार्य श्रीप्रकाश पटेल व उप प्राचार्य सूर्यभान ने कहा कि खेल से सामाजिकता की भावना मजबूत होती है। खेल व्यक्तित्व विकास कर बेहतर इंसान बनाता है। खिलाड़ी एक स्वस्थ समाज के निर्माण में अहम योगदान देता है।