{"_id":"693c723b23f6f1645501f502","slug":"student-injured-after-falling-from-first-floor-of-college-bahraich-news-c-98-1-bhr1003-141104-2025-12-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: कॉलेज की पहली मंजिल से गिरकर छात्रा जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: कॉलेज की पहली मंजिल से गिरकर छात्रा जख्मी
Sat, 13 Dec 2025 01:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Sat, 13 Dec 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
बहराइच के केडीसी में छत से गिरकर घायल छात्रा आंचल सिंह। -संवाद
बहराइच। किसान पीजी कॉलेज की पहली मंजिल से एक छात्रा शुक्रवार दोपहर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। उसको मेडिकल कॉलेज के आपातकालीन कक्ष में भर्ती कराया गया है। चिकित्सकों के अनुसार छात्रा की कमर और पैर में गंभीर चोट आई है।
कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर विनय सक्सेना ने बताया कि शुक्रवार को दोपहर लगभग दो बजे छात्रा आंचल छत से गृह विज्ञान के सामने आकर गिरी। छात्रा के गिरते ही गणित विभाग के प्रभारी शिवा चौधरी, वाणिज्य विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. राजू निगम तथा चित्रकला विभाग की सविता वर्मा तत्काल घायल छात्रा को कार में लिटाकर मेडिकल कॉलेज ले गए। वहां चिकित्सकों ने उसका उपचार शुरू कर दिया।