फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Strengthen Samajwadi Party worker

समाजवादी पार्टी को मजबूत बनाएं कार्यकर्ता

Mon, 20 Jul 2020 10:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
Strengthen Samajwadi Party worker
बहराइच। पार्टी को मजबूत बनाने और कार्यकर्ताओं के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी लेने के लिए सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीडियो कॉफ्रेंसिंग के माध्यम से महसी विधानसभा क्षेत्र के सपा प्रभारी व अन्य पदाधिकारियों से रूबरू हुए। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री ने सपा के आह्वान पत्र को घर-घर पहुंचाने की अपील की। साथ ही पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से पार्टी को मजबूत बनाने को कहा।
विज्ञापन

महसी विधानसभा क्षेत्र के सपा प्रभारी हर्षित त्रिपाठी ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव वीडियो कॉफ्रेंसिंग से जुड़े। उन्होंने जिले के सभी पदाधिकारियों का हाल जाना। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि सपा को मजबूत बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को लोगों के घर-घर जाना होगा। जनता को यह बताना होगा कि किस तरह भाजपा जनता के साथ अन्याय कर रही है।
विज्ञापन

हर्षित त्रिपाठी ने बताया कि पूर्व सीएम ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी के आह्वान पत्र को घर-घर पहुंचा कर सपा को मजबूत बनाएं। पूर्व सीएम ने कहा कि महसी के पूर्व विधायक केके ओझा के आने से बहराइच समाजवादी पार्टी को बहुत बल मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed