{"_id":"67fc1e8a124b8abdf603f2a7","slug":"street-lights-installed-in-nagar-panchayat-after-spending-lakhs-of-rupees-became-showpieces-bahraich-news-c-98-brp1009-128977-2025-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: नगर पंचायत में शोपीस बनी लाखों खर्च कर लगाई गईं स्ट्रीट लाइट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: नगर पंचायत में शोपीस बनी लाखों खर्च कर लगाई गईं स्ट्रीट लाइट
Mon, 14 Apr 2025 01:58 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Mon, 14 Apr 2025 01:58 AM IST
विज्ञापन
रुपईडीहा नगर पंचायत में शोपीस बनी स्ट्रीट लाइट।
रुपईडीहा (बहराइच)। नगर पंचायत क्षेत्र को रोशन करने के लिए राना पेट्रोलपंप से नो मेंस लैंड तक करीब दो किलोमीटर के दायरे में लगीं स्ट्रीट लाइट रोशन होने का इंतजार कर रही हैं। लाखों रुपये का भुगतान मिलने के बाद भी बिजली विभाग ने इन्हें रोशन करने के लिए व्यवस्था नहीं की है।
पंचायत प्रशासन ने एचटी लाइन का तार खींचकर कार्यालय पर उच्च क्षमता का ट्रांसफार्मर स्थापित कर स्ट्रीट लाइट रोशन करने के लिए बिजली विभाग के खाते में 15 लाख रुपये का भुगतान किया था। नगर पंचायत अध्यक्ष का आरोप है कि धनराशि जमा करने के बाद भी विभाग लापरवाह बना हुआ है। जिससे नगर पंचायत क्षेत्र में लगाई गईं स्ट्रीट लाइट अभी तक नहीं जल सकी हैं। आरोप है कि रामलीला चौराहे को सजाने के लिए पोल शिफ्ट कर नया पोल भी लगाने का शुल्क जमा किया जा चुका है। वहीं अंत्येष्टि स्थल व कब्रिस्तान के पास भी हाईमास्ट लाइट लगाई गई है, लेकिन ट्रांसफार्मर स्थापित न होने से लाइट बंद पड़ी हुई है।
एक मार्च को विभाग के खाते में भेजी गई थी धनराशि
नगर पंचायत क्षेत्र में लगाई गई स्ट्रीट लाइट को जगमगाने के लिए पंचायत प्रशासन ने बिजली विभाग के खाते में बीते एक मार्च को धनराशि भेजी थी। बिजली विभाग को 11 हजार की एचटी लाइन खींचकर कार्यालय पर एक उच्च क्षमता का ट्रांसफार्मर लगाना था। लेकिन अभी तक इस कार्य की शुरुआत ही नहीं की गई है, जिससे स्ट्रीट लाइट शोपीस बनी हुई हैं।
विज्ञापन
बिजली विभाग का उदासीन रवैया
भारत-नेपाल सीमा पर रुपईडीहा प्रमुख कस्बा है। नगर पंचायत को स्ट्रीट लाइट से जगमग कर सुंदर बनाने के लिए दो किलोमीटर से अधिक की दूरी के डिवाइडर पर स्ट्रीट लाइट लगाई थीं। इन्हें रोशन करने के लिए मांगी गई धनराशि भी बिजली विभाग के खाते में जमा करा दी गई। विभाग की उदासीनता से स्ट्रीट लाइट नहीं जल पा रही हैं। -डाॅ.उमाशंकर वैश्य, नगर पंचायत अध्यक्ष
अभी टेंडर ही नहीं हुआ
एचटी बिजली की लाइन व ट्रांसफार्मर लगाने का कार्य का अभी टेंडर नहीं हुआ है। टेंडर की प्रक्रिया चल रही है। शीघ्र ही बिजली आपूर्ति का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। -रामगोपाल अनमोल, जेई विद्युत उपकेंद्र