फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Stoned on reporting of people from outside, one killed, 15 injured

बाहर से आए लोगों की सूचना देने पर पथराव, एक की मौत, 15 घायल

Fri, 08 May 2020 09:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 08 May 2020 09:27 PM IST
विज्ञापन
Stoned on reporting of people from outside, one killed, 15 injured
बहराइच। हाता रेवलिया में एक परिवार में बाहर से आए लोगों की सूचना देने पर दो पक्ष आमने-सामने आ गये। कहासुनी और तीखी नोकझोंक के बाद पथराव शुरू हो गया। जमकर लाठी-डंडे चले जिसमें 15 लोग घायल हो गये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बवाल को शांत कराकर घायलों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। जहां एक की हालत नाजुक होने पर उसे लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर भेज दिया गया। जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने दोनों तरफ से मिली तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। सुरक्षा के मद्देनजर गांवों में फोर्स तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन

हुजुरपुर थाना क्षेत्र के हाता रेवलिया निवासी जैनुद्दीन के घर में बाहर से कुछ लोग बाहर से वापस लौटे थे। इन लोगों की सूचना गांव के ही वकील अहमद ने स्वास्थ्य विभाग को दे दी। सूचना पर पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बाहर से आए लोगों को रिसिया में बने क्वारंटीन सेंटर भेज दिया। यह बात जैनुद्दीन को नागवार गुजरी और दोनो पक्ष में इसी को लेकर कहासुनी हो गई। बात इतनी बढ़ गई कि लाठी-डंडे चलने लगे। दोनों तरफ से जमकर लाठियां चटकीं और पथराव शुरू हो गया। जिसमें दोनो पक्षों से कई लोग घायल हो गये।
विज्ञापन

गांव में पथराव की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दे दी। सूचना पर हुजुरपुर थानाध्यक्ष सत्येंद्र बहादुर सिंह अपने दलबल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। पुलिस को देखकर बवाल थमा और लोग भागने लगे। पुलिस ने दोनो पक्षों से घायलों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज भेजवाया। हालत नाजुक होने पर नफीस पुत्र अब्दुल लतीफ को लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। जहां पर गुरुवार देर शाम युवक की मौत हो गई। गांव में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष ने बताया कि जिनके घर में मेहमान आए थे उस पक्ष की ओर से एक युवक की इलाज के दौरान मौत हुई है। इसी पक्ष के एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस पक्ष से चार लोग जबकि वकील अहमद की ओर से 11 लोग घायल हुए हैं। सभी का इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। एसपी विपिन मिश्रा ने बताया कि एसओ को शांति बनाए रखने के साथ आरोपियोें के गिरफ्तार करने के निर्देश दिए गये हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed