फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Stepfather slits daughter's throat, injures son too

Bahraich News: सौतेले पिता ने बेटी की गला रेता, बेटे को भी किया घायल

Mon, 01 Apr 2024 04:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Mon, 01 Apr 2024 04:46 AM IST
विज्ञापन
Stepfather slits daughter's throat, injures son too
बहराइच। कोतवाली नगर क्षेत्र निवासी एक सिरफिरे पिता ने रविवार की सुबह अपनी सौतेली बेटी की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी। वहीं उसने बेटे पर भी जानलेवा हमला किया, लेकिन उसने भाग भागकर अपनी जान बचा ली। उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है। आरोपी पिता ने खुद के गले पर भी चाकू से वार किया। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी होने पर एसपी घटनास्थल व मेडिकल कॉलेज पहुंचीं। उन्होंने परिजनों व पुलिसकर्मियों से जानकारी लेकर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन


नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला वजीरबाग कॉलोनी निवासी पिंकी ने जरवल निवासी संतोष से दूसरी शादी की थी। पहले पति राजा से उसको तीन बच्चे तानी उर्फ रिया वाल्मीकि (15), पूरब वाल्मीकि (8) व गुट्टा (4) हैं। रविवार की सुबह संतोष घर पर था। इस दौरान उसने किसी बात को लेकर चाकू से अपनी सौतेली बेटी तानी का गला रेत दिया। वहीं बेटे पूरब पर भी चाकू से हमला किया, लेकिन चाकू उसके कान पर लगा। जान बचाने के लिए दोनों घर के बाहर भागे। लेकिन गला पूरी तरह कट जाने से खून से लथपथ तानी गिर गई। तानी को उसके मामा ने तत्काल मेडिकल कॉलेज बहराइच में भर्ती करवाया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

आरोपी सौतेले पिता संतोष ने खुद पर भी चाकू से हमला किया। उसके भी गले पर कट का निशान बन गया और लहूलुहान हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया और इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। इमरजेंसी चिकित्सक डॉ. रामेंद्र त्रिपाठी ने बताया की तानी को गंभीर हालत में लाया गया था। पूरा गला काटा हुआ था। एक घंटे तक उसको बचाने का प्रयास किया गया, लेकिन खून ज्यादा निकलने से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी ने निरीक्षण कर दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश
हृदय विदारक घटना की जानकारी होने पर एसपी वृंदा शुक्ला, एएसपी नगर रामानंद कुशवाहा व पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचीं। उन्होंने जांच पड़ताल की और फिर मेडिकल कॉलेज पहुंचीं। उन्होंने परिजनों व पुलिस से घटना की जानकारी ली। इस दौरान एसपी काफी तल्ख दिखीं और उन्होंने पुलिसकर्मियों को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।

पति-पत्नी दोनों हैं सफाई कर्मी, मां गई थी सफाई करने
मृतका तानी की मां पिंकी व उसका सौतेला पिता संतोष दोनों नगर पालिका में सफाईकर्मी हैं। घटना के समय रविवार की सुबह मां पिंकी ड्यूटी करने निकली थी। वहीं बच्चे सौतेले पिता संतोष की जिम्मेदारी पर थे। इस दौरान अचानक संतोष के इस कृत्य से सभी हैरत में रह गए। मां पिंकी भी घटना की जानकारी मिलने पर स्तब्ध रह गई।


पत्नी ने आरोपी पति को बताया दिमागी कमजोर
मेडिकल कॉलेज में पिंकी हत्यारोपी पति को बचाती नजर आई। उसने पति संतोष को दिमागी कमजोर बताया और उसका इलाज जारी होने की बात कही।

------------
पिता ने अपनी सौतेली बेटी की चाकू से गला रेत कर हत्या की है। साथ ही बेटे को भी घायल कर दिया है, जिसका इलाज जारी है। आरोपी ने खुद पर भी हमला किया है। आरोपी को पुलिस ने हिरासत में लेकर इलाज के लिए भर्ती करवाया है। आरोपी ने हमला क्यों किया, अभी पता नहीं चल सका है। जांच जारी है।
-वृंदा शुक्ला, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed