फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Stadium team won

Bahraich News: स्टेडियम टीम 3-1 से जीती

Sat, 09 May 2026 12:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Sat, 09 May 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
Stadium team won
बहराइच के इंदिरा गांधी स्टेडियम में हॉकी का अभ्यास मैच खेलते ​खिलाड़ी। -संवाद
बहराइच। शहर के इंदिरा गांधी स्टेडियम में शुक्रवार को हॉकी का अभ्यास मैच खेला गया। मुकाबला स्टेडियम टीम और जिला हॉकी एसोसिएशन की टीम के बीच हुआ। खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। स्टेडियम टीम ने जिला हॉकी एसोसिएशन को 3-1 से हराया।
विज्ञापन


स्टेडियम टीम के खिलाड़ियों ने बेहतरीन तालमेल और तेज पासिंग के दम पर लगातार गोल करने के मौके बनाए। टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिला हॉकी एसोसिएशन की टीम को 3-1 से हराकर जीत अपने नाम कर लिया। दर्शकों ने भी खिलाड़ियों का तालियों के साथ उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन


मैच में रेफरी की जिम्मेदारी कोच मोहम्मद आरिफ और राकेश ने निभाई। उन्होंने खेल को निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराया। इस दौरान समर सिंह, मोहम्मद तौसीफ, प्रखर, अंशुमान, प्रत्यूश, आयुष और आदित्य सैनी समेत कई खिलाड़ी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed