फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   SP workers burnt effigy of Chief Minister

सपा कार्यकर्ताओं ने फूंका मुख्यमंत्री का पुतला

Tue, 21 Jul 2020 09:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2020 09:51 PM IST
विज्ञापन
SP workers burnt effigy of Chief Minister
शिवपुर में मुख्यमंत्री का पुतला फूंकते सपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता। - फोटो : BAHRAICH
बहराइच। महंगाई, भ्रष्टाचार व प्रदेश में लगातार हो रहीं विशेष समाज के लोगों की हत्या के विरोध में सपाइयों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। मंगलवार को सपा कार्यकर्ताआें ने विकास खंड शिवपुर चौराहे पर प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मुख्यमंत्री का पुतला फूंककर प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगाये जाने की मांग की।
विज्ञापन

सपा के जिलाध्यक्ष रामहर्ष यादव की अगुवाई में जिले के कार्यकर्ता विकास खंड शिवपुर चौराहे पर एकत्रित हुए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने महंगाई, भ्रष्टाचार, प्रदेश में हो रहीं हत्याओं के विरोध में नारेबाजी करते हुए धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। धरने को संबोधित करते हुए महसी विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक केके ओझा ने कहा कि योगी सरकार प्रदेश का विकास कराने के बजाए विशेष समाज के लोगों की हत्या कराने पर आमादा हो गया है। 44 दिनों में रिकॉर्ड विशेष समाज के 172 लोगों की हत्या हो चुकी है। हत्याओं से समाज के लोगों में आक्रोश व्याप्त है।
विज्ञापन

पूर्व विधायक ने समाज के लोगों का आह्वान करते हुए कहा कि अब समय आ गया है कि सभी एकजुट होकर अहंकार में डूबी प्रदेश की योगी सरकार को उखाड़कर 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में सपा को पूर्ण बहुमत दिलाकर अपना बदला लें। सपा जिलाध्यक्ष रामहर्ष यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में आम जनमानस पूरी तरह परेशान है। सरकार अपराध रोकने में फेल होती दिखाई दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्रसभा के निवर्तमान अध्यक्ष नंदेश्वरनंद यादव ने कहा कि प्रदेश में अपराध बढ़ता जा रहा है। नैतिकता के आधार पर मुख्यमंत्री को तत्काल इस्तीफा दे देना चाहिए। प्रबुद्ध सभा के जिलाध्यक्ष हर्षित त्रिपाठी ने कहा कि समाज के लोग अब अपना अपमान बर्दाश्त नही करेंगे। आने वाले विधानसभा चुनाव में सभी एकजुट होकर सरकार को जड़ से उखाड़ फेकेंगे। धरने के बाद कार्यकर्ताओं ने समस्याओं को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री का पुतला फूंककर विरोध जताया। इस मौके पर नीरज शुक्ला, मगन बिहारी शुक्ला, लवकुश शुक्ला, प्रमोद शुक्ला, गुड्डू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed