फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   SP workers burnt effigy of Chief Ministe

सपा कार्यकर्ताओं ने फूंका मुख्यमंत्री का पुतला

Fri, 17 Jul 2020 09:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2020 09:57 PM IST
विज्ञापन
SP workers burnt effigy of Chief Ministe
बहराइच। विधानसभा क्षेत्र पयागपुर के विशेश्वरगंज मुख्यालय पर शुक्रवार को सपाइयों ने प्रदेश में हो रहीं एक ही समाज के लोगों की हत्याओं के विरोध में प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रदेश के मुख्यमंत्री का पुतला जलाकर हत्याओं पर कड़ी नाराजगी जताते हुए मुख्यमंत्री से इस्तीफे की मांग की।
विज्ञापन

महसी विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक केके ओझा की अगुवाई में सपा कार्यकर्ता विशेश्वरगंज मुख्यालय पर एकत्रित हुए। यहां कार्यकर्ताओं ने प्रदेश में साजिश के तहत की जा रही एक ही समाज के लोगों की हत्या पर आक्रोश जताते हुए विरोध प्रदर्शन किया। धरने को संबोधित करते हुये पूर्व विधायक ने समाज के लोगों का आह्वान करते हुए कहा कि अब चुप बैठने का समय नहीं रहा। प्रदेश सरकार पूरी तरह से तानाशाही रवैया अपनाते हुये कार्य कर रही है। एक ही समाज के लोगों को टारगेट बनाकर हत्या हो रही हैं, लेकिन प्रदेश के मुख्यमंत्री चुप बैठे हैं।
विज्ञापन

जिपं सदस्य सत्यप्रकाश त्रिपाठी ने कहा कि प्रदेश में हो रही समाज वर्ग के लोगों की हत्या पर अब समाज चुप नहीं बैठेगा। प्रदेश में कानून व्यवस्था समाप्त हो चुकी है। महंगाई की मार से जनता बेहाल है। मंदिरों में ताले लगवाकर पुजारियों के खिलाफ मुकदमा लिखा जा रहा है। कानून को ताक पर रखते हुये समाज वर्ग के लोगों का एनकाउंटर किया जा रहा है। सरकार के रवैये से सभी लोगों में आक्रोश है। सभी लोग सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन शीघ्र ही सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते शुरू विरोध प्रदर्शन शुरू कर देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम को सपा नेत्री गुड़िया पाठक, सैनिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सदानंद शुक्ला, छात्रसभा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष नंदेश्वरनंद यादव और सपा प्रबुद्धसभा के पूर्व अध्यक्ष हर्षित त्रिपाठी ने भी संबोधित कर समाज के लोगों की हो रही हत्याओं पर रोष जताते हुये समाज के लोगों से सड़कों पर उतरकर संघर्ष करने का आह्वान किया। सपाइयों ने प्रदेश के मुख्यमंत्री से इस्तीफे की मांग करते हुए राज्यपाल से प्रदेश सरकार को भंग करने की आवाज उठाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed