फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   SP student assembly celebrated the birth anniversary of Bhagat Singh at the martyr's memorial

सपा छात्रसभा ने शहीद स्मारक पर मनाई भगत सिंह की जयंती

Mon, 28 Sep 2020 10:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
SP student assembly celebrated the birth anniversary of Bhagat Singh at the martyr's memorial
बहराइच के सेनानी भवन परिसर में सोमवार को सरदार भगत सिंह की जयंती पर उनके चित्र का माल्यार्पण करते - फोटो : BAHRAICH
बहराइच। कलेक्ट्रेट स्थित शहीद स्मारक पर सोमवार को समाजवादी छात्रसभा की ओर से क्रांतिकारी अमर शहीद भगत सिंह की जयंती मनाई गई। इस मौके पर पदाधिकारियों ने गोष्ठी का आयोजन कर देश की आजादी में अमर शहीद द्वारा किये गये योगदानों पर प्रकाश डालते हुये उनको याद किया गया।
विज्ञापन

छात्रसभा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष नंदेश्वरनंद यादव ने कहा कि अमर शहीद भगत सिंह आज के नौजवानों के लिए एक विचार हैं। कहा कि भगत सिंह ने कभी जाति व धर्म की बात नहीं की। उनका संदेश था कि देश से बड़ा कोई धर्म नहीं हो सकता। अपनी बात को मजबूती प्रदान करने के लिए शहीद भगत सिंह ने ‘मैं नास्तिक क्यूं हूं’ शीर्षक से एक लेख लिखकर भी देशवासियों को देशभक्ति का संदेश दिया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आज देश में एक बार फिर आपातकाल जैसे हालात पैदा करने की साजिश होने लगी है। ऐसे में शोषण व गैर बराबरी के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद कर आगे आना होगा। इस दौरान पदाधिकारियों ने सामूहिक रूप से अमर शहीद भगत सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया। इस मौके पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख महेंद्र स्वरूप पासवान, देवेशचंद्र मिश्रा, दिवाकर विश्वकर्मा, प्रदीप वर्मा, मोनू वाल्मीकि, पंकज वर्मा, विजय साहू मून व धर्मेंद्र साहू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed