फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   SP honored 44 village guards

Bahraich News: 44 ग्राम प्रहरियों को एसपी ने किया सम्मानित

Fri, 24 Mar 2023 11:18 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Fri, 24 Mar 2023 11:18 PM IST
विज्ञापन
SP honored 44 village guards
श्रावस्ती। पुलिस लाइन सभागार में शुक्रवार को ग्राम प्रहरियों की गोष्ठी आयोजित हुई। जिसमें एसपी ने 44 ग्राम प्रहरियों को सम्मानित किया। एसपी प्राची सिंह ने कहा कि ग्राम प्रहरी पुलिस विभाग के अभिन्न अंग है। गांव स्तर पर बहुत सारी समस्याएं होती हैं। इसकी तत्काल संबंधित थाने पर सूचना दें। सभी लोग अपने पास थाना प्रभारी, बीट पुलिस अधिकारी सहित उच्चाधिकारियों के मोबाइल नंबर डायरी व मोबाइल में अवश्य फीड करें। जिससे कोई समस्या हो तो तत्काल फोन कर अपने अधिकारियों को समय से अवगत कराया जा सके। अवैध शराब व क्षेत्र में माहौल खराब करने वाले अराजक तत्वों व चोरी करने वालों की तत्काल पुलिस को सूचना दें। इस दौरान उन्होंने भिनगा कोतवाली के सात, सिरसिया के पांच, गिलौला के आठ, सोनवा के पांच, इकौना के पांच, नवीन माॅडर्न थाना के चार, गिरंट के पांच व मल्हीपुर के पांच ग्राम प्रहरी को टिफिन, छाता व टाॅर्च प्रदान किया। इस दौरान सोनवा क्षेत्र के ग्राम प्रहरी प्रेम कुमार ने गीत भी प्रस्तुत किया। इस मौके पर आरआई विनोद कुमार सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed