{"_id":"62a4e84b8dad5775795186dc","slug":"son-kills-father-in-bahraich-police-arrested-and-sent-to-jail","type":"story","status":"publish","title_hn":"कलयुगी बेटे ने की पिता हत्या: हंसिए से काटकर उतारा मौत के घाट, पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कलयुगी बेटे ने की पिता हत्या: हंसिए से काटकर उतारा मौत के घाट, पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल
Sun, 12 Jun 2022 12:53 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला ब्यूरो, बहराइच
अमर उजाला ब्यूरो, बहराइच
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sun, 12 Jun 2022 12:53 AM IST
सार
फखरपुर के ढोढ़ेपुरवा गांव में कलयुगी बेटे ने 70 वर्षीय पिता की हत्या कर दी। रुपयों को लेकर हुए विवाद में बेटे ने हसिएं से ताबड़तोड़ वार कर पिता को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फखरपुर के ढोढ़ेपुरवा गांव में रुपयों के विवाद में कलयुगी बेटे ने अपने पिता पर हंसिए से ताबड़तोड़ वार कर मौत के घाट उतार दिया। सब कुछ इतना तेजी से हुआ कि आसपास के लोग कुछ समझ ही नहीं पाए। वारदात अंजाम देने के बाद आरोपी बेटा मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
फखरपुर थाना क्षेत्र के ढोढ़ेपुरवा गांव निवासी 70 वर्षीय अवधराम के पांच बेटे व पांच बेटियां हैं। बताया जाता है कि अवधराम का तीसरा बेटा विश्वनाथ लगभग एक सप्ताह पहले राजस्थान से कमा कर लौटा है। शुक्रवार की रात को वह अपने पिता से रुपये मांग रहा था। पिता ने रकम देने में असमर्थता जताई। यह बात बेटे को नागवार गुजरी और उसने पास में रखे हंसिए से पिता पर ताबड़तोड़ वार कर दिया।
विज्ञापन
ताबड़तोड़ वार होने से पिता गंभीर रूप से घायल हो गये और अचेत होकर जमीन पर गिर गये। आनन-फानन में परिजनों ने उन्हें एंबुलेंस की मदद से इलाज के लिए सीएचसी पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर फखरपुर थानाध्यक्ष वेदप्रकाश शर्मा दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन