{"_id":"5d110b6e8ebc3e56812ab7d1","slug":"sold-out-four-nomination-form-bahraich-news-lko467076477","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार नामांकन पत्र बिके, दो ने किया नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार नामांकन पत्र बिके, दो ने किया नामांकन
विज्ञापन
विशेश्वरगंज (बहराइच)। त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव के तहत ग्राम पंचायत जोकहा में ग्रामप्रधान व नौ ग्राम पंचायत सदस्यों के पद रिक्त हैं। जिसके नामांकन का दौर चल रहा है। सोमवार को ग्रामपंचायत सदस्य पद पर के लिए चार उम्मीदवारो ने नामांकन पत्र खरीदा।
ग्रामप्रधान पद के लिए दो लोगों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। विकास खंड विशेश्वरगंज के ग्राम पंचायत जोकहा में ग्रामप्रधान रामफेरन की 2018 में मौत हो गई थी। इसके बाद से ग्रामप्रधान का पद रिक्त था। इसके अलावा अलग-अलग ग्रामपंचायतों में नौ ग्राम पंचायत सदस्यों के पद खाली हैं।
हाल ही में जारी अधिसूचना के चलते इस समय नामांकन की प्रक्रिया चल रही है। निर्वाचन अधिकारी अजय गौतम ने बताया कि सोमवार को ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए चार नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। जबकि ग्रामप्रधान के रिक्त पद के लिए छैलबिहारी और संजीव ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। उन्होंने कहा कि 26 जून तक नामांकन होगा। जबकि चुनाव छह जुलाई को होंगे।