{"_id":"645a8f80e8e6ed9cad08b098","slug":"smuggler-caught-with-40-lakh-charas-and-stolen-bike-bahraich-news-c-13-1-225061-2023-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: 40 लाख की चरस व चोरी की बाइक के साथ तस्कर दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: 40 लाख की चरस व चोरी की बाइक के साथ तस्कर दबोचा
Tue, 09 May 2023 11:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Tue, 09 May 2023 11:52 PM IST
विज्ञापन
बाबागंज (बहराइच)। पुलिस ने सोमवार की शाम एक तस्कर को दबोच लिया। उसके पास से एक चोरी की बाइक भी बरामद हुई है। पुलिस ने आरोपी पर एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।भारत-नेेपाल बार्डर की खुली सीमा का फायदा उठाकर धड़ल्ले से तस्करी की जा रही है। शायद यही कारण है कि रुपईडीहा थाना क्षेत्र में न तो तस्करी थम रही है और न ही तस्करों की गिरफ्तारी। सोमवार की शाम भी चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक तस्कर को गिरफ्तार किया। रुपईडीहा थाने के उपनिरीक्षक कृष्ण कुमार सिंह ने बताया कि वे टीम के साथ गस्त कर रहे थे।
इसी दौरान पटला कालोनी पुलिया के पास बाइक से एक संदिग्ध आता दिखा। जिसे रोककर तलाशी लेने पर 950 ग्राम चरस बरामद हुई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत लगभग 40 लाख रुपए है। आरोपी की पहचान बाबागंज के सोरहिया निवासी मोहम्मद आरिफ के रूप में हुई है। आरोपी के पास से नवाबगंज थाना क्षेत्र से चुराई गए एक बाइक भी बरामद हुई है। आरोपी पर मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।