फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   122 trainers ready; will provide training at the tehsil level.

Bahraich News: 122 ट्रेनर तैयार, तहसील स्तर पर देंगे प्रशिक्षण

Sat, 10 Oct 2026 12:12 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
122 trainers ready; will provide training at the tehsil level.
बहराइच। जिले में जनगणना की तैयारियों को गति दी जा रही है। इसके लिए 122 प्रशिक्षकों को मास्टर ट्रेनर के रूप में प्रशिक्षित किया गया है। ये अब तहसील स्तर पर जनगणना कार्य में लगाए जाने वाले कार्मिकों को प्रशिक्षण देंगे। जिले में जनगणना का कार्य पूरा कराने के लिए करीब नौ हजार कार्मिकों की ड्यूटी लगाई जाएगी।
विज्ञापन

जनगणना के तहत 16 से 30 नवंबर तक लोग एप के माध्यम से स्वगणना कर सकेंगे। इस दौरान लोग अपनी और परिवार के सदस्यों से संबंधित निर्धारित जानकारियां दर्ज कर सकेंगे। इसके बाद जनगणना के अगले चरणों में सूचनाओं का सत्यापन और संकलन किया जाएगा।
विज्ञापन

जनगणना का कार्य त्रुटिरहित ढंग से पूरा कराने के लिए मास्टर ट्रेनर कार्मिकों को निर्धारित प्रपत्रों में सूचनाएं दर्ज करने, आंकड़ों का संकलन करने और पूरी प्रक्रिया की जानकारी देंगे। तहसील स्तर पर प्रशिक्षण पूरा होने के बाद कार्मिकों को उनकी जिम्मेदारियों के अनुसार तैनात किया जाएगा। अपर जिलाधिकारी अरुण कुमार ने बताया कि मास्टर ट्रेनरों का प्रशिक्षण पूरा हो गया है। अब ये तहसील स्तर पर जनगणना कार्य में लगाए जाने वाले कार्मिकों को प्रशिक्षित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed