फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Illegal transport vehicles become a menace; Roadways employees stage protest.

Bahraich News: डग्गामार वाहन बने नासूर, रोडवेजकर्मियों का प्रदर्शन

Sat, 10 Oct 2026 12:08 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
Illegal transport vehicles become a menace; Roadways employees stage protest.
रुपईडीहा में डग्गामार वाहनों के खिलाफ प्रदर्शन करते रोडवेज कर्मी।
रुपईडीहा। कस्बे में जगह-जगह संचालित डग्गामार वाहनों के स्टैंड से रोडवेज बसों को पर्याप्त यात्री नहीं मिल रहे हैं। इससे परिवहन निगम को हर महीने 90 लाख से एक करोड़ रुपये तक के राजस्व का नुकसान हो रहा है। इसके विरोध में शुक्रवार को रोडवेज कर्मचारियों ने डिपो से आदर्श थाना रुपईडीहा तक रैली निकालकर प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने डग्गामार वाहनों के संचालन पर रोक लगाने और उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

संविदा कर्मचारी एकता संघ, उत्तर प्रदेश की रुपईडीहा शाखा के नेतृत्व में निकाली गई रैली में डिपो अध्यक्ष आफताब अहमद कुरैशी समेत दर्जनों चालक और परिचालक शामिल हुए। कर्मचारियों का कहना है कि डग्गामार वाहनों के कारण रोडवेज बसों की आय प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन

सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक राम प्रकाश ने बताया कि कस्बे में आठ से नौ स्थानों पर बस स्टैंड संचालित हो रहे हैं। इससे प्रतिदिन तीन से चार लाख रुपये तक का नुकसान हो रहा है। इस संबंध में अधिकारियों को पत्र भी भेजा गया है, लेकिन अब तक कार्रवाई नहीं हुई। प्रदर्शन के बाद कर्मचारियों ने प्रभारी निरीक्षक हरेंद्र मिश्रा को ज्ञापन सौंपकर डग्गामार वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed