फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Small grains, farmers are facing problems in selling wheat at the centersSmall grains, farmers are facing problems in selling wheat at the centers

Bahraich News: दाने छोटे, केंद्रों पर गेहूं बेचने में किसानों को हो रही परेशानी

Mon, 13 Apr 2026 11:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Mon, 13 Apr 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Small grains, farmers are facing problems in selling wheat at the centersSmall grains, farmers are facing problems in selling wheat at the centers
बहराइच के गल्ला मंडी में गेहूं क्रय केंद्र पर हो रही तौल। - फोटो : बहराइच के गल्ला मंडी में गेहूं क्रय केंद्र पर हो रही तौल।
बहराइच। जिले में गेहूं खरीद के लिए बनाए गए क्रय केंद्रों पर इन दिनों किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हाल ही में आई आंधी और बारिश के कारण खेतों में खड़ी फसल गिर गई, जिससे गेहूं की गुणवत्ता प्रभावित हुई है।
विज्ञापन


किसान जब अपनी उपज लेकर केंद्रों पर पहुंच रहे हैं, तो छोटे दानों और अधिक नमी के कारण खरीद प्रक्रिया में दिक्कत आ रही है। उनका कहना है कि फसल गिरने से गेहूं के दाने छोटे रह गए हैं। ऐसे में मशीन से कटाई के बाद ही तौल संभव हो पा रही है। नमी अधिक होने से पहले गेहूं को धूप में सुखाना पड़ रहा है, जिससे समय और श्रम दोनों बढ़ रहा है।
विज्ञापन


डिप्टी आरएमओ रुपेश कुमार सिंह ने बताया कि जिले में सात एजेंसियों के माध्यम से 134 क्रय केंद्र बनाए गए हैं और 66 हजार मीट्रिक टन खरीद का लक्ष्य है। एक अप्रैल से अब तक 2473 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद हो चुकी है। उन्होंने बताया कि बिना फार्मर रजिस्ट्रेशन के किसी भी किसान की तौल नहीं की जा रही है और किसानों से जल्द रजिस्ट्रेशन कराने की अपील की गई है। उन्होंने कहा कि वर्षा से खराब हुए गेहूं की फसल के मामले में शासन को पत्र भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आंधी-पानी से खराब फसल की तौल में समस्या
गल्ला मंडी में सोमवार को गेहूं लेकर आए किसान गंगाराम तिवारी, राम सुभाष, लक्ष्मी नारायण शुक्ला और मोहम्मद जकरिया ने बताया कि बारिश से फसल गिरने के कारण पहले ही नुकसान हुआ है। अब छोटे दानों के चलते तौल में कमी आ रही है, जिससे आर्थिक नुकसाढ़ रहान और ब है। किसानों ने प्रशासन से राहत देने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed