फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Six sub-stations stalled, power-water crisis

Bahraich News: छह उपकेंद्र ठप, बिजली-पानी का संकट

Fri, 17 Mar 2023 11:03 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Fri, 17 Mar 2023 11:03 PM IST
विज्ञापन
Six sub-stations stalled, power-water crisis
बहराइच। बिजली कर्मियों की हड़ताल से शुक्रवार को ग्रामीण इलाके के छह उपकेंद्र ठप हो गए। इस वजह से करीब एक लाख की आबादी बिजली-पानी के लिए तरस गई। जिला प्रशासन ने हड़ताल से निपटने के लिए केंद्रों पर पुलिस, लेखपालों व तकनीकी कर्मचारियों की तैनाती की थी, लेकिन सारी व्यवस्थाएं धरी रह गईं। ग्रामीण क्षेत्रों के ज्यादातर उपकेंद्रों पर तैनात किए गए कर्मचारी नदारद रहे। व्यवस्थाएं दुरुस्त कराने को लेकर उपकेंद्रों पर तैनात नोडल अधिकारी हांफते नजर आए। कई स्थानों पर देर शाम तक विद्युत आपूर्ति बहाल न होने से लोगों को बिजली-पानी के लिए तरसना पड़ा।
विज्ञापन

विद्युत आपूर्ति ठप होने से ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित स्वास्थ्य केंद्रों, बाजार समेत अन्य सरकारी कार्यालयों में स्थित काफी खराब रही। वहीं, शहरी क्षेत्र में आपूर्ति काफी हद तक ठीक रही। पयागपुर उपकेंद्र पर तकनीकी खराबी से सुबह सवा दस बजे आपूर्ति ठप हो गई। इस उपकेंद्र पर उपनिरीक्षक दिनकर शुक्ल व अवर अभियंता लोक निर्माण विभाग की अगुवाई लेखपाल व तकनीकी कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई थी। शुक्रवार को ड्यूटी पर उपनिरीक्षक व अवर अभियंता ही नजर आए। तकनीकी कर्मचारियों की अनुपस्थिति से क्षेत्र की बिजली आपूर्ति शाम तक नहीं बहाल हो सकी। एसडीएम दिनेश कुमार से बात की गई तो कॉल रिसीव नहीं हुई। काफी देर बाद बात हुई तो उन्होंने बताया कि तकनीकी कर्मचारी नहीं हैं। इसकी सूचना उच्चाधिकारियों को दे दी गई है।
विज्ञापन

. रूपईडीहा विद्युत उपकेंद्र में सुबह नौ बजे से ठप हुई विद्युत आपूर्ति शाम तक बहाल नहीं हो सकी। उपकेंद्र पर जिन अधिकारियों की ड्यूटी लगाई थी वे सही जानकारी नहीं दे पा रहे हैं। ऐसे में क्षेत्र की करीब 30 हजार से अधिक आबादी बिजली-पानी को लेकर परेशान है। फखरपुर उपकेंद्र से मरौचा गांव की बिजली आपूर्ति की जाती है। यहां भी शुक्रवार सुबह से तकनीकी खराबी के चलते आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई। उपकेंद्र पर तैनात लेखपाल उमेश श्रीवास्तव का कहना है कि कर्मचारियों के भाव में मरौचा की आपूर्ति दुरुस्त नहीं कराई जा सकी है। हुजूरपुर व तेजवापुर विद्युत उपकेंद्र की आपूर्ति ओलावृष्टि व तेज हवा के चलते शुक्रवार से ठप हो गई। इसके अलावा रिसिया के मीरपुर उपकेंद्र की बिजली भी ठप होने से अलिया बुलबुल व मीरपुर कस्बे के उपभोक्ता बिजली-पानी को लेकर परेशान हैं। चित्तौरा विकास खंड के धरसवां, बरदहिया, बड़ागांव, कमोलिया आदि गांवों की विद्युत आपूर्ति सुबह आठ बजे से ठप हो गई। यहां की करीब दस हजार से अधिक की आबादी बिजली-पानी के लिए परेशान रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

नवाबगंज क्षेत्र की भी विद्युत आपूर्ति रात ढाई बजे अचानक ठप हो गई। आपूर्ति ठप होने के बाद क्षेत्र के लोगों ने रात जागकर बिताया। सुबह लोगों के सामने सबसे ज्यादा पेयजल की समस्या सामने आई। मामला उच्चाधिकारियों की जानकारी में आने के बाद यहां की विद्युत आपूर्ति सुबह 11:15 पर बहाल हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed