फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Six students of B.Ed first year did not appear in the examination

Bahraich News: बीएड प्रथम वर्ष के छह विद्यार्थियों ने छोड़ी परीक्षा

Wed, 06 Aug 2025 01:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Wed, 06 Aug 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
Six students of B.Ed first year did not appear in the examination
बहराइच के केडीसी में बीएड की परीक्षा देते छात्र-छात्राएं।     -संवाद
बहराइच। डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय अयोध्या की ओर से संचालित बीएड प्रथम वर्ष की परीक्षा मंगलवार को किसान पीजी कॉलेज में कराई गई। इसमें जिले के सात स्ववित्त पोषित महाविद्यालयों के 306 विद्यार्थी पंजीकृत रहे। इनमें से छह विद्यार्थी परीक्षा में शामिल नहीं हुए। 300 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी।
विज्ञापन


परीक्षा संबंधी जानकारी देते हुए प्रोफेसर उस्मान ने बताया कि दो अगस्त से बीएड प्रथम व द्वितीय वर्ष की परीक्षा कराई जा रही है। इसमें जिले के सात स्ववित्त पोषित कॉलेज संजीवनी बीएड कॉलेज, कलावती महाविद्यालय, राजा प्रेम सिंह मेमोरियल महाविद्यालय, शकुंतला मेमोरिलय एजूकेशनल इंस्टीट्यूट उन्नैसा, अशोक मिश्रा स्मारक महाविद्यालय, महाराजा बलभद्र महाविद्यालय आदि कॉलेज शामिल हैं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि मंगलवार को केवल एक ही पाली में परीक्षा कराई गई। दूसरी पाली में बीएड द्वितीय वर्ष की परीक्षा निर्धारित है। यह परीक्षा 6 व 7 अगस्त को होगी। शेष बीएड प्रथम वर्ष की परीक्षा 18 अगस्त तक चलेगी। परीक्षा को संचालित करने के लिए प्रो. ओपी सोनी, असिस्टेंट प्रो. अजय प्रताप सिंह, डॉ. धर्मेंद्र कुमार त्रिपाठी, डॉ. सतीश सिंह, राजेंद्र सिंह व उमेश सिंह का सहयोग आंतरिक उड़ाका दल तथा अन्य परीक्षा संबंधी कार्य के लिए रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन




दो संस्थानों की दो यूनिटों के विद्यार्थी दे रहे परीक्षा

किसान पीजी कॉलेज में चल रही बीएड की परीक्षा में जहां छह कॉलेज के विद्यार्थी शामिल हैं। केंद्र व्यवस्थापक प्रो. उस्मान ने बताया कि संजीवनी महाविद्यालय तथा राजा प्रेम सिंह मेमोरियल कॉलेज की दो यूनिटों के विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed