फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   six sp workers arrest

छह सपा कार्यकर्ता गिरफ्तार

Fri, 11 Dec 2020 10:59 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Dec 2020 10:59 PM IST
विज्ञापन
six sp workers arrest
गायघाट (बहराइच)। जरही रोड पर किसान यात्रा निकाल मार्ग जाम करने के प्रयास में छह सपा कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। सभी को शांतिभंग में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। जिलाध्यक्ष ने इसे लोकतंत्र की हत्या बताया है।
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता जगह-जगह किसान जागरण यात्रा निकाल रहे हैं। जिलाध्यक्ष रामहर्ष यादव के निर्देश पर मोतीपुर के कुछ सपा कार्यकर्ता जुलूस निकालने वाले थे। मोतीपुर के जरही रोड निवासी जिला पंचायत सदस्य व सपा नेता कुंदनलाल रावत के आवास पर कुछ कार्यकर्ता एकत्र हुए। पुलिस को सूचना मिली कि कार्यकर्ता मार्ग जाम कर प्रदर्शन करने वाले हैं। प्रभारी निरीक्षक जेएन शुक्ला के निर्देश पर उपनिरीक्षक आलोक सिंह व आफाक खां की अगुवाई में पहुंची टीम ने कुंदन रावत, शोएब इरानी, राघवेंद्र यादव, प्रेम कुमार, रामकुमार व राजाराम रावत को धर दबोचा। इन सभी को जेल भेज दिया गया है। सपा जिलाध्यक्ष रामहर्ष यादव ने कहा कि पुलिस प्रशासन तानाशाही कर रहा है। सत्ता पक्ष के इशारे पर लोकतंत्र की हत्या की जा रही है। इसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed