{"_id":"69090a65bfc285ae8f0b23d6","slug":"six-missing-people-remain-untraced-bahraich-news-c-98-1-bhr1024-139098-2025-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: लापता छह लोगों का नहीं चला पता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: लापता छह लोगों का नहीं चला पता
विज्ञापन
भरथापुर में तलाश में जुटी एनडीआरएफ की टीम। -संवाद
बिछिया। भरथापुर घाट पर नाव हादसे के बाद से लापता लोगों की तलाश सोमवार को छठे दिन भी जारी रही। सुबह सात से देर शाम तक एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पीएसी और स्थानीय प्रशासनिक टीमों ने 30 से 40 किलोमीटर की दूरी तक नदी में तलाशी अभियान चलाया, लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी। रविवार को दो शव बरामद हुए थे। अब भी पांच बच्चों समेत छह लोग लापता हैं।
नदी के तट पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुटी रही। कई लोग दूर-दूर तक नदी किनारे टकटकी लगाए गुमशुदा अपनों की प्रतीक्षा में खड़े नजर आए। नदी तट पर लोगों में दुख के साथ उम्मीद भी दिखी।
हादसे के छह दिन बाद भी परिजन सुखद खबर की आस लगाए दिखे। वहीं, उपजिलधिकारी मिहींपुरवा का कहना है कि खोजबीन का दायरा और बढ़ाया गया है। रेस्क्यू अभियान तब तक जारी रहेगा जब तक सभी लापता लोगों का पता नहीं चल जाता।
विज्ञापन
रविवार शाम को नाविक शिवनंदन और सुमन के शव बरामद किए गए थे। ऐसे में सोमवार को लखीमपुर और सीतापुर जिले की सीमा तक टीम पहुंची। मंगलवार सुबह एक बार फिर टीम लापता लोगों की तलाश में निकलेगी।
12 मोटरबोट और दर्जनों गोताखोर जुटे
एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें सोमवार को नदी में लगभग 12 मोटर बोटों के साथ जुटीं। टीमें घटना स्थल भरथापुर से लेकर लखीमपुर के गुलरिया तक के इलाके में सघन खोजबीन में लगी रहीं। टीमों का कहना है कि नदी के पानी का तेज बहाव और भीतर की गहराई के चलते रेस्क्यू में समय लग रहा है, लेकिन वे पूरा प्रयास कर रहे हैं कि लापता लोगों की जल्द खोजबीन हो सके।
एनडीआरएफ टीम कमांडर सभाजीत यादव, धीरेंद्र सिंह और डिप्टी कमांडेंट प्रेम कुमार पासवान ने बताया कि दो शव रविवार को मिले थे, इसके बाद अब सभी रेस्क्यू टीमें उसी इलाके और उससे आगे के क्षेत्र में तलाशी अभियान चला रही हैं।