फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Sisters and mother searching for young man since 12 days

Bahraich News: 12 दिन से युवक की तलाश में भटक रहीं बहनें व मां

Sun, 05 May 2024 12:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Sun, 05 May 2024 12:16 AM IST
विज्ञापन
Sisters and mother searching for young man since 12 days
 बहराइच में डीएम व एसपी से मिलने आईं युवक की मां व बहनें। संवाद।
बहराइच। परीक्षा देने घर से बाइक लेकर निकले छात्र का 12 दिनों से पता नहीं चल रहा है। परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताते हुए डीएम व एसपी से पुत्र को खोजे जाने की मांग की।
विज्ञापन



पीड़िता प्रीती सिंह ने डीएम को शिकायती पत्र देकर बताया कि 22 अप्रैल को उसका इकलौता पुत्र ओमशिव घर से बाराबंकी स्थित भगवानदास सर्वेश्वर महाविद्यालय रामनगर में परीक्षा देने के लिए निकला था। बाइक सहित वह लापता है, उसका मोबाइल भी बंद जा रहा है।
विज्ञापन


कैसरगंज थाने में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी लेकिन तभी से पुलिस उनको टरका रही है और थाना जाने पर बेटे के कहीं घूमने जाने की बात कहकर लौटा देती है। इससे वह काफी परेशान है। एकमात्र सहारा उसका पुत्र ही है जो लापता है। शनिवार को डीएम व एसपी को मां व बहनों ने प्रार्थना पत्र सौंपकर युवक को खोजने की गुहार लगाई है। ओमशिव के घर लौटने की आस में बहनें व बुजुर्ग मां दर-दर भटक रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed