फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Shyam lovers played holi of flowers

Bahraich News: श्याम प्रेमियों ने खेली फूलों की होली

Sat, 23 Mar 2024 03:25 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Sat, 23 Mar 2024 03:25 PM IST
विज्ञापन
Shyam lovers played holi of flowers
नानपारा (बहराइच)। श्री श्याम प्रभु व दादी राणी सती मंदिर नानपारा में दो दिवसीय फाल्गुन महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। शुक्रवार को श्याम प्रेमी प्रवाचक दीपक जायसवाल के अखंड ज्योति अपार माया श्याम देव की प्रबल छाया के उद्घोष से श्याम प्रभू का मंगल पाठ हुआ। इस अवसर पर उन्होंने पांडव पुत्र भीम का पौत्र बर्बरीक के प्रसंग का मार्मिक वर्णन किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि महाभारत युद्ध के दौरान बर्बरीक अपनी माता से युद्ध में जाने की हठ करने लगा। कहा कि हे मैया मुझे रण में भेज दीजिए। वहां मैं हारे का साथ दूंगा। उनके इस प्रसंग पर खाटू श्याम के जयकारों से मंदिर परिसर गूंज उठा। श्री श्याम मंगल पाठ के बाद श्याम प्रेमी दिल्ली की निधि सर्राफ ने अलवर से खाटू श्याम प्रभु का 25 किलो का केक मंगवाकर कटवाया। इसके बाद फूल, इत्र और केसर की श्याम प्रेमियों ने होली खेली, जो आकर्षण का केंद्र रही।
विज्ञापन

इस मौके पर मंदिर कमेटी के अध्यक्ष रामस्वरूप अग्रवाल, संरक्षक मंडल के अजीत भीमराजका, जयपुरिया स्कूल के प्रबंधक आनंद कुमार पोद्दार, प्रतीक अग्रवाल, संरक्षक मंडल के राजेश भीमराजका, नरेश चंद्र हमीरवासिया, अजय टेकड़ीवाल, दिनेश शाह, राजेंद्र मनीरामका, सुरेश गोयल ओम प्रकाश पोद्दार, नरेश चंद्र अग्रवाल, शिवेंद्र अग्रवाल, प्रदीप मनीरामका, आशीष खेमका, आनंद अग्रवाल, नितीश अग्रवाल, चमन चौरसिया आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed