{"_id":"625afe98359d5a15f55832ce","slug":"shravasti-bahraich-news-lko6264230177","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग में जलकर 30 किसानों का 200 बीघा गेहूं राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग में जलकर 30 किसानों का 200 बीघा गेहूं राख
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। महसी तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत अमवा तेतारपुर में शनिवार की दोपहर अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग की चपेट में आकर 30 किसानों की दो सौ बीघा भूमि पर लगी गेहूं की फसल नष्ट हो गई। किसानों ने इसकी सूचना तहसील प्रशासन को दी है। क्षेत्रीय लेखपाल ने मौके का निरीक्षण कर क्षति का आंकलन करते हुए अधिकारियों को अपनी रिपोर्ट दी है।
तहसील महसी अंर्तगत ग्राम पंचायत अमवा तेतारपुर में दोपहर लगभग 12 बजे अज्ञात कारणों से गेहूं की फसल में आग लग गई। हवा तेज होने के कारण आग की लपटें तेजी से आसपास के खेतों में भी फैलने लगीं। आग बुझाने के लिए ग्रामीणों ने प्रयास तेज करते हुए अग्निशमन कर्मियों को भी इसकी सूचना दी, लेकिन कुछ ही देर में आग की चपेट में आने से लगभग दो सौ बीघा भूमि पर लगी ग्रामीणों की फसल जलकर नष्ट हो गई। असहाय ग्रामीण कुछ नहीं कर सके। आग की चपेट में आने से फुसाई, निसार, नूर मोहम्मद, रशीद, शरीफ, आलम, सीताराम, दयाराम, इस्माइल, बाबू, सलीम, रोज अली, विनोद शर्मा, बबलू शर्मा व लल्लन पेशकार समेत लगभग 30 किसानों की फसल जलकर नष्ट हो गई। घटना की सूचना मिलने पर क्षेत्रीय लेखपाल चंद्र प्रकाश पांडेय ने मौके पर पहुंचकर क्षति का आंकलन कर रिपोर्ट तहसील प्रशासन को सौंपी है।