{"_id":"67ba0fed56a63f4393041631","slug":"shortage-of-roadways-buses-causes-problems-to-passengers-bahraich-news-c-98-1-slko1007-127092-2025-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: रोडवेज बसों का टोटा यात्रियों को हुई परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: रोडवेज बसों का टोटा यात्रियों को हुई परेशानी
Sat, 22 Feb 2025 11:27 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Sat, 22 Feb 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
बहराइच में शनिवार को रोडवेज अड्डे पर बसों के न होने से परेशान यात्री। -संवाद
बहराइच। रोडवेज बस अड्डे पर शनिवार को बसों का टोटा दिखा। यात्रियों को भारी परेशानी उठानी पड़ी। डीपो की ज्यादातर बसें अभी भी कुंभ मेले में फंसी होने से परेशानी बनी हुई है।
प्रयागराज में कुंभ मेले के आरंभ के बाद जिले में परिवहन सेवा चरमरा गई है। बीच में स्थिति सामान्य जरूर हुई थी लेकिन शनिवार को एक बार फिर बसों की कमी दिखाई दी। इसका कारण प्रयागराज कुंभ मेले गईं ज्यादातर बसें अभी वहीं रुकी हुई है।
बस अड्डे पर यात्रियों की आमद तो दिखाई लेकिन उनको गंतव्य तक जाने के लिए खासी परेशानी उठानी पड़ी। अभी प्रयागराज के महाकुंभ मेले का अंतिम अमृत स्नान 26 फरवरी को महाशिवरात्रि पर्व पर होगा।
विज्ञापन
माना जा रहा है कि अमृत स्नान के लिए दो दिनों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़नी शुरू हो जाएगी। ऐसे में अगर बस अड्डे पर बसों की स्थिति शनिवार जैसी बनी रही तो निश्चित ही आने वाले दिनों में रोडवेज प्रशासन को खासी परेशानी उठानी पड़ सकती है।
हालांकि रोडवेज प्रशासन यात्रियों व श्रद्धालुओं को कोई परेशानी न हो, इसके लिए अभी से तैयारी में जुट गया है। रोडवेज प्रशासन ने प्रयागराज छोड़कर अन्य मार्गों पर कुछ बसों के फेरे बढ़ा दिए हैं। वहीं जो बसें कुंभ मेले से वापस हो रही हैं, उन बसों में तत्काल श्रद्धालुओं को बिठाकर वापस प्रयागराज के लिए रवाना कर दिया जा रहा है।
बसों की नहीं है कमी
रोडवेज बस अड्डे पर किसी भी रूट पर जाने के लिए बसों की कोई कमी नहीं है। जो बसें कुंभ मेले से आ रही हैं, उन्हें सवारियों के साथ वापस भेज दिया जाता है। अन्य रूटों पर भी बसों के फेरे बढ़ाए गए हैं।
-ज्ञानचंद, एआरएम