फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Five injured, including a grandmother and her grandson, in dog attacks

Bahraich News: कुत्तों के हमलों में दादी-पोते समेत पांच घायल

Fri, 16 Oct 2026 01:24 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
Five injured, including a grandmother and her grandson, in dog attacks
फखरपुर। क्षेत्र में बुधवार देर शाम कुत्तों के हमले में दादी-पोते समेत पांच लोग घायल हो गए। सभी को सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। वहां इलाज के बाद बृहस्पतिवार सुबह सभी को घर भेज दिया गया।
विज्ञापन

परशुराम गांव निवासी शैफुल निशां (40) घर के बाहर अपने एक वर्षीय पौत्र आबाम को खिला रही थीं। इसी दौरान कुत्ते ने दोनों पर हमला कर हाथ-पैर नोंच लिए। शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने लाठी-डंडों से कुत्ते को भगाया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

दूसरी घटना खालिदपुर गांव में हुई। यहां कुत्ते ने आठ वर्षीय करीम पर हमला कर दिया। बालक की चीख सुनकर लोगों ने कुत्ते को भगाया, लेकिन रास्ते में उसने फूल बानो और सात वर्षीय हमजा को भी काटकर जख्मी कर दिया। इन सभी को भी अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed