फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Allegations of assault and robbery; victims stage a protest

Bahraich News: पिटाई व छिनैती का आरोप, पीड़ितों ने दिया धरना

Fri, 16 Oct 2026 01:22 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
Allegations of assault and robbery; victims stage a protest
खैरीघाट। केला बेचकर लौट रहे ललुही निवासी तीन युवकों से मारपीट कर 25 हजार रुपये और दस ग्राम की सोने की चेन छीनने का मामला सामने आया है। आरोप है कि शिकायत करने पर पुलिस ने आरोपियों पर कार्रवाई करने के बजाय पीड़ित युवकों का ही चालान कर दिया। इससे नाराज ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार को बेहड़ा चौराहा स्थित अटल उद्यान में धरना दिया। थाना प्रभारी के जांच और कार्रवाई के आश्वासन पर धरना समाप्त हुआ।
विज्ञापन

क्षेत्र निवासी शिवकेश सिंह ने बताया कि उनके पुत्र दिलीप सिंह, गोपाल सिंह और अंगद सिंह मंगलवार को केला बेचकर लौट रहे थे। गोकुलपुर मोड़ पर कुछ लोगों ने उन्हें रोककर मारपीट की और नकदी व सोने की चेन छीन ली। शिवकेश के अनुसार, शिकायत के बाद उनके पुत्रों के ही खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई कर दी। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि पथार खुर्द निवासी चौकीदार प्यारे लाल विश्वकर्मा की तहरीर पर युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। शिवकेश की तहरीर पर भी जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed