फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Warning of action over sluggishness in projects

Bahraich News: योजनाओं में सुस्ती पर कार्रवाई की चेतावनी

Fri, 16 Oct 2026 01:18 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
Warning of action over sluggishness in projects
बहराइच। विकास कार्यों में लापरवाही और सरकारी योजनाओं की सुस्त प्रगति पर मुख्य विकास अधिकारी ने गुरुवार को हुजूरपुर में अधिकारियों-कर्मचारियों को कड़ी चेतावनी दी। आकांक्षात्मक विकास खंड में आयोजित समीक्षा बैठक में उन्होंने कहा कि शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं में ढिलाई और जनसमस्याओं के निस्तारण में देरी करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की समीक्षा में अपेक्षित प्रगति नहीं मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई और निर्धारित समय सीमा में लक्ष्य पूरा करने के निर्देश दिए। लापरवाही बरतने वालों को कारण बताओ नोटिस जारी करने और बैठक से अनुपस्थित पंचायत सहायकों समेत अन्य कर्मचारियों की जवाबदेही तय करने को कहा। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण में दूसरी किस्त से वंचित लाभार्थियों के मामलों की जांच के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed