फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Shortage of petrol and diesel in the city again.

Bahraich News: शहर में फिर पेट्रोल-डीजल की किल्लत

Tue, 23 Jun 2026 11:46 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
Shortage of petrol and diesel in the city again.
बहराइच में चुंगी नाका के पास बंद पड़ा पेट्रोल पंप। 
बहराइच। जिले में एक बार फिर पेट्रोल और डीजल की उपलब्धता को लेकर लोगों की चिंता बढ़ गई है। मंगलवार को शहर के कई पेट्रोल पंपों पर ईंधन खत्म होने से वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। गोंडा रोड स्थित दो पेट्रोल पंपों पर पूरे दिन नो स्टॉक की स्थिति रही। वहीं, अग्रसेन चौक के निकट स्थित पंप पर भी लोगों को तेल नहीं मिल सका। लखनऊ मार्ग पर इंडियन ऑयल के पंपों पर भी ईंधन की कमी रही। वहीं, नानपारा क्षेत्र में भी वाहन चालक पेट्रोल-डीजल के लिए एक से दूसरे पंप तक भटकते रहे।
विज्ञापन


ईंधन नहीं मिलने से दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों की लंबी कतारें लगी रहीं। कई लोग निराश लौटने को मजबूर हुए, जबकि कुछ ने दूर स्थित पेट्रोल पंपों का रुख किया। अचानक कई पंपों पर सप्लाई बाधित होने से लोगों में तेल की कमी को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं।
विज्ञापन


हालांकि, जिला पूर्ति अधिकारी नरेंद्र तिवारी ने किसी भी प्रकार की ईंधन कमी से इन्कार किया है। उन्होंने बताया कि जिले में पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। कुछ पेट्रोल पंप संचालक समय से भुगतान नहीं कर पाते हैं, जिसके कारण आपूर्ति प्रभावित हो जाती है। इसी वजह से कुछ पंपों पर अस्थायी रूप से तेल खत्म होने की स्थिति बनती है। डीएसओ ने कहा कि जिन पेट्रोल पंपों पर फिलहाल ईंधन उपलब्ध नहीं है, वहां रात में टैंकर पहुंच जाएंगे और बुधवार सुबह तक सामान्य रूप से पेट्रोल-डीजल की बिक्री शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed