फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Shopkeeper returned 18000 rupees of teacher

दुकानदार ने लौटाए शिक्षक के 18000 रुपये

Sat, 19 Dec 2020 10:32 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Dec 2020 10:32 PM IST
विज्ञापन
Shopkeeper returned 18000 rupees of teacher
बहराइच। अमौसी एयरपोर्ट चिल्लावां निवासी एक उर्दू शिक्षक निजी कार्य से बीते दिनों बहराइच आए थे। एक दुकान पर खरीदारी करने के बाद वह बैग छोड़कर चले गए। कई दिन इंतजार के बाद भी जब बैग मालिक नहीं आया तो व्यवसायी ने बैग खोला तो उसमें 18 हजार रुपये व कागजात थे। कागजात पर मौजूद फोन नंबर से संपर्क कर उन्हें बुलाया और नकदी भरा बैग लौटा दिया।
विज्ञापन

शहर के अकबरपुरा निवासी कतर्नियाघाट फ्रेंड्स क्लब के अध्यक्ष भगवानदास लखमानी की कपड़े की दुकान पीपल तिराहे के पास है। छह दिसंबर को अध्यक्ष कतर्नियाघाट जंगल सदस्यों के साथ भ्रमण पर गए थे। इसी दिन रविवार को लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट चिल्लावां निवासी मदरसा शिक्षक तालीमुल इस्लाम जिले में रिश्तेदारी में आए। रिश्तेदारी के बाद वह खरीदारी के लिए कपड़े की दुकान पर पहुंचे। खरीदारी के बाद उर्दू शिक्षक बैग भूल गए। अध्यक्ष ने बताया कि काफी दिनों तक बैग दुकान में रखा रहा, लेकिन कोई आया नहीं। इस पर बैग को खोला गया तो उसमें 17900 रुपये, आधार कार्ड व अन्य कागजात थे। कागजात में मिले नंबर पर फोन कर जानकारी दी। उर्दू शिक्षक शनिवार को बहराइच पहुंचा। अध्यक्ष ने रुपये व अन्य सामान शिक्षक को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed