फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Shaurya Tiranga Yatra was taken out in honor of the soldiers

Bahraich News: जवानों के सम्मान में निकाली गई शौर्य तिरंगा यात्रा

Sun, 25 May 2025 12:55 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Sun, 25 May 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
Shaurya Tiranga Yatra was taken out in honor of the soldiers
पयागपुर में निकाली गई तिरंगा यात्रा में शामिल विधायक व अन्य लोग। 
बहराइच/चित्तौरा/मिहींपुरवा। शहर के लेकर ग्रामीण इलाकों में शनिवार को भी देश के वीर जवानों के सम्मान में शौर्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस दौरान ऑपरेशन सिंदूर के तहत वीर जवानों द्वारा पाकिस्तान के खिलाफ की गई मुंहतोड़ जवाबी कार्रवाई की सभी ने प्रशंसा करते हुए सैनिकों के जज्बे को सलाम किया।
विज्ञापन

शहर के घंटाघर पार्क में भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के तत्वावधान में तिरंगा यात्रा निकालने के लिए व्यापारी एकत्रित हुए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष बृजेश पांडेय व विशिष्ट अतिथि पूर्व जिलाध्यक्ष श्यामकरन टेकड़ीवाल रहे। इस दौरान सभी ने व्यापार मंडल के अध्यक्ष दीपक सोनी दाऊजी व व्यापार प्रकोष्ठ के जिला संयोजक सुमित खन्ना की अगुवाई में शौर्य तिरंगा यात्रा निकाली। यात्रा पीपल चौराहा, नगर पालिका होते हुए शहर के शहीद उद्यान पर आकर समाप्त हुई। यात्रा के दौरान सभी ने हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता के जयकारों के साथ ऑपरेशन सिंदूर के तहत देश के जवानों द्वारा पाकिस्तान के खिलाफ की कार्रवाई की सभी ने प्रशंसा की। इस मौके पर सत्येंद्र कुमार खन्ना, राजेश रस्तोगी, मनीष सोनी, नीरज सोनी, पंकज सोनी, अमित सोनी, शिवशंकर सोनी, हेमा निगम, रोली सोनी, मंथन पाटिल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

वहीं विकासखंड चित्तौरा स्थित वृद्ध आश्रम के परिसर में नमामि गंगे प्रकल्प के तत्वावधान में ऑपरेशन सिंदूर विषय पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में संगठन के पदाधिकारियों ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारत के वीर जवानों द्वारा की गई कार्रवाई पर विस्तार से चर्चा कर जवानों के शौर्य को सलाम करते हुए राष्ट्र सुरक्षा का सामूहिक संकल्प लिया। गोष्ठी से पूर्व शांति देवी इंटर कॉलेज से बेरिया समय माता मंदिर पुलिस लाइन तक तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस मौके पर राकेश चंद्र श्रीवास्तव, अधिवक्ता संजीव श्रीवास्तव, रमेश मिश्रा, दिलीप द्विवेदी, श्यामकरन टेकड़ीवाल, नीलेश श्रीवास्तव, पंकज श्रीवास्तव, नरेंद्र मोहन आर्या, सुरेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बलहा विधानसभा में भी विधायक सरोज सोनकर की अगुवाई में भाजपाइयों ने भारतीय सेना के सम्मान में तिरंगा यात्रा निकाली। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने हाथ में तिरंगा लेकर देश के सैनिकों की पराक्रम की तारीफ करते हुए विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मार्गों पर देशभक्ति के गीतों की धुन पर थिरकते हुए तिरंगा यात्रा निकालकर खुशी का इजहार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed