फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Seven trains between Nepalganj Road and Gonda cancelled for the second consecutive day.

Bahraich News: नेपालगंज रोड-गोंडा के बीच सात ट्रेनें दूसरे दिन भी निरस्त

Sun, 27 Sep 2026 11:52 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
Seven trains between Nepalganj Road and Gonda cancelled for the second consecutive day.
पेड़ गिरने से रेल संचालन प्रभावित होने पर मरम्मत करते रेल कर्मी।
नानपारा/रुपईडीहा। लगातार दो दिन से हो रही बारिश और खराब मौसम का असर रेल यातायात पर भी पड़ा है। नेपालगंज रोड-गोंडा रेलखंड पर दूसरे दिन भी कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहा। नेपालगंज रोड रेलवे स्टेशन से चलने वाली सात ट्रेनों को निरस्त कर दिया गया। इससे यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचने के लिए परेशान होना पड़ा। रेलवे की ओर से जारी जानकारी के अनुसार नेपालगंज रोड से चलने वाली ट्रेन संख्या 75109, 15132 और 75111 अप निरस्त रहीं।
विज्ञापन

वहीं 75110, 15131, 75112 और 14214 डाउन ट्रेनें भी नहीं चलीं। नेपालगंज रोड रेलवे स्टेशन के स्टेशन मास्टर आरके सेठ ने बताया कि आगामी आदेश तक के लिए ट्रेनें निरस्त हैं। उधर, नानपारा के स्टेशन अधीक्षक हरिकृष्ण मिश्र ने बताया कि रेल ट्रैक को दुरुस्त करने का काम चल रहा है। प्रयास किया जा रहा है कि सोमवार से ट्रेनों का संचालन निर्बाध रूप से शुरू हो सके। ट्रैक पर गिरे पेड़ों को काटकर हटाया जा रहा है। स्टेशन पर निरस्त ट्रेनों की सूची चस्पा की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed