फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Security tightened from road to sky due to PM's public meeting

Bahraich News: पीएम की जनसभा के चलते सड़क से आसमान तक सुरक्षा पहरा सख्त

Wed, 22 May 2024 01:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Wed, 22 May 2024 01:00 AM IST
विज्ञापन
Security tightened from road to sky due to PM's public meeting
रुपईडीहा में नेपाल बॉर्डर पर आने-जाने वाले लोगों की चेकिंग करते एसएसबी के जवान।  - फोटो : संवाद
बहराइच/रुपईडीहा। लोकसभा चुनाव को देखते हुए बुधवार को श्रावस्ती में मोदी की जनसभा को लेकर बहराइच जिले के सीमा क्षेत्रों पर सुरक्षा को चाक चौबंद रखने के लिए पुलिस, एसएसबी, डॉग स्क्वाड, एटीएस, आईबी आदि को तैनात किया गया है। जो असामाजिक तत्वों के साथ ही गड़बड़ी करने वालों पर अपनी पैनी नजर बनाकर रखेंगे। वहीं सीमा क्षेत्र से गुजरने वाले हर राहगीर की जवान सघन चेकिंग कर पूछताछ कर रहे हैं। ड्रोन कैमरों से भी संदिग्धों पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन

वाहनों को मुख्य मार्गों से ही निकलने के आदेश

पड़ोसी जिले में पीएम की जनसभा के चलते सुरक्षा के मद्देनजर गली मोहल्लों से निकलने वाले वाहनों को मुख्य मार्ग से ही आवागमन करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


ड्रोन से रखी जा रही नजर
जिले के मोतीपुर, मूर्तिहा, सुजौली, नवाबगंज और रुपईडीहा थानों की कई किलोमीटर लंबी सीमाएं नेपाल बॉर्डर से लगी हुई हैं। इन पर ड्रोन कैमरों से विशेष ट्रेनिंग प्राप्त पुलिसकर्मी 24 घंटे संदिग्धों व अराजकतत्वों पर नजर रखे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय व अंतरजनपदीय सीमाओं पर बनाए गए बैरियर

13 अंतरराष्ट्रीय बैरियर व 21 अंतरजनपदीय बैरियरों पर टीमें गुजरने वाले प्रत्येक वाहन की चेकिंग कर रही है। वहीं आपराधिक तत्वों पर नजर रखते हुए एक जगह से दूसरे जगह का आवागमन का कारण भी पता कर रही है।


डॉग स्क्वाड टीम कर रही निगरानी
नेपाल सीमा से लगे बैरियरों पर डॉग स्क्वाड दस्तों की तैनाती की गई है। जो विस्फोटकों व मादक पदार्थों को सूंघकर अपराधियों को पकड़वाने में मदद कर रहा है। साथ ही क्षेेत्रों की सीमाओं को सैकड़ों कैमरों से लैस किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed