फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Secretary suspended for negligence

लापरवाही मिलने पर सचिव को किया निलंबित

Sun, 15 Sep 2019 11:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 15 Sep 2019 11:21 PM IST
विज्ञापन
Secretary suspended for negligence
बलहा विधानसभा क्षेत्र के परवानीगौढ़ी में आयोजित सभा को संबोधित करते राज्यमंत्री उपेंद्र तिवार? - फोटो : BAHRAICH
बहराइच। केंद्र व प्रदेश सरकार की ओर से संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकास कार्यक्रमों की समीक्षा, चौपाल तथा विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र और कार्ड का वितरण किये जाने के उद्देश्य से विकास खंड मिहींपुरवा के छह गांवों में शिविर का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

पंचायती राज विभाग के राज्यमंत्री उपेंद्र तिवारी की अध्यक्षता में आयोजित शिविर में ग्राम पंचायत अधिकारी की योजनाओं के कार्य में लापरवाही मिलने पर डीपीआरओ को उसे निलंबित करने का निर्देश दिया गया। साथ ही उसकी तैनाती के सभी नौ गांवों में जांच कराने के भी निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

विकास खंड मिहींपुरवा अंतर्गत ग्राम पंचायत भगड़िया, मच्छरमरवां, लालपुर, मोतीपुर, परवानी गौढ़ी व रायबोझा में खेल, युवा कल्याण एवं पंचायती राज विभाग राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) उपेंद्र तिवारी की अध्यक्षता में जनकल्याणकारी शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर खाद्य एवं रसद, महिला कल्याण एवं बाल विकास विभाग की ओर से स्टाल लगाये गये।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम पंचायत लालपुर में आयोजित शिविर के दौरान प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, स्वच्छ भारत मिशन, मनरेगा, विभिन्न प्रकार की पेंशन, सौभाग्य व आयुष्मान भारत आदि योजनाओं की समीक्षा करते हुए कर्तव्यों के प्रति उदासीनता पाये जाने पर राज्यमंत्री ने ग्राम पंचायत अधिकारी शमसद्दीन को निलंबित करने का निर्देश डीपीआरओ उमाशंकर पांडेय को दिया।
राज्यमंत्री ने यह भी कहा कि सचिव की ओर से जिन नौ गांवों में कार्य देखा जा रहा है, वहां पर निर्मित आवासों एवं शौचालयों की जांच भी करायी जाए। शिविर के दौरान तहसील प्रशासन को निर्देश दिया कि गांव की सार्वजनिक व ग्राम समाज की भूमि पर अवैध कब्जा करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करते हुए तत्काल भूमि को खाली कराया जाए।
सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि 18 सितंबर को गांव में शिविर आयोजित कर लोगों को आय, जाति, निवास व मृत्यु प्रमाण-पत्रों, आयुष्मान भारत योजना के कार्ड, सभी प्रकार की पेंशन के लाभार्थियों के चिन्हांकन तथा खाद्य सुरक्षा अधिनियम के राशन कार्ड वितरण आदि की कार्रवाई की जाए।

इस मौके पर एसडीएम मोतीपुर कीर्ति प्रकाश भारती, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत प्रदीप कुमार गुप्ता, जिला पूर्ति अधिकारी अनंत प्रताप सिंह, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. बलवंत सिंह, बीएसए एसके तिवारी, समाज कल्याण अधिकारी आरपी सिंह, प्रदेश मंत्री भाजपा अनूप गुप्ता, पार्टी पदाधिकारी योगेश प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed