{"_id":"68d5a53ee51fcd56e108720b","slug":"scout-guide-training-camp-concludes-bahraich-news-c-98-1-bhr1003-137301-2025-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: स्काउट गाइड प्रशिक्षण शिविर का समापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: स्काउट गाइड प्रशिक्षण शिविर का समापन
Fri, 26 Sep 2025 03:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Fri, 26 Sep 2025 03:45 AM IST
सार
रिसिया के बीना देवी बृज नरेश इंटर कॉलेज में स्काउट एवं गाइड प्रशिक्षण शिविर का समापन हुआ। शिविर में छात्रों को बिना बर्तन के भोजन बनाना, गांठ लगाना और स्ट्रेचर बनाना सिखाया गया।
विज्ञापन
विस्तार
रिसिया। ग्राम बंगला चक के गुरुदत्त पुरवा स्थित बीना देवी बृज नरेश इंटर कॉलेज में संचालित स्काउट एवं गाइड प्रशिक्षण शिविर का बृहस्पतिवार को समापन हो गया। समापन कार्यक्रम में परंपराओं को निभाते हुए छात्र-छात्राओं से स्काउट ताली भी बजवाई गई।
इसके पूर्व स्काउट टीचर एवं गाइड कैप्टन कायमा व शफीक अहमद ने छात्र-छात्राओं को बिना बर्तन के भोजन बनाना, विभिन्न प्रकार की गांठ लगाना, चादर और डंडे से स्ट्रेचर बनाना तथा कैंप लगाने का प्रशिक्षण दिया।
इस मौके पर भारत विकास परिषद के अध्यक्ष संजय चिरानिया, श्रवण मित्तल, राम रतन दोचानिया, आनंद मोहन श्रीवास्तव, प्रवीण श्रीवास्तव अशोक चौहान, शैलेंद्र पाठक, हरि पाल चौहान तथा शिक्षिका पूजा व सपना आदि मौजूद रहे।