फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Saryu swallowing up farmlands; six bighas of land submerged in the river.

Bahraich News: खेतों को निगल रही सरयू, छह बीघा जमीन नदी में समाई

Tue, 28 Jul 2026 11:32 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
Saryu swallowing up farmlands; six bighas of land submerged in the river.
महसी में मांझा गांव के पास कटान कर रही सरयू नदी।
बहराइच। सरयू नदी का जलस्तर भले ही खतरे के निशान से नीचे उतरने लगा हो, लेकिन अब नदी का रौद्र रूप सामने आने लगा है। जलस्तर में तेजी से गिरावट के साथ महसी तहसील के मांझा क्षेत्र में कटान शुरू हो गई है। मंगलवार दोपहर से शाम तक मांझा गांव के निकट करीब छह बीघा उपजाऊ कृषि भूमि नदी में समा गई। खेतों के आसपास भरा पानी भी अब वापस नदी की ओर लौटने लगा है, जिससे किनारों पर दबाव बढ़ गया है। ग्रामीणों का कहना है कि बाढ़ से ज्यादा खतरा अब कटान से है।
विज्ञापन


सोमवार तक सरयू में करीब 2.51 लाख क्यूसेक पानी बह रहा था, जबकि मंगलवार को यह घटकर 1.58 लाख क्यूसेक रह गया। इसके चलते एल्गिन ब्रिज पर नदी खतरे के निशान से 12 सेमी नीचे पहुंच गई है। जलस्तर कम होने के साथ ही नदी किनारे की मिट्टी तेजी से कटने लगी। सबसे अधिक असर मांझा, लोनियनपुरवा, तुरंतीपुरवा और गोलागंज कोठार के आसपास देखा जा रहा है, जहां किसान अपनी फसल और जमीन बचाने को लेकर चिंतित हैं।
विज्ञापन


मांझा गांव के किसान रामलाल ने बताया, सुबह तक खेत सुरक्षित थे, लेकिन दोपहर बाद देखते ही देखते नदी किनारा टूटने लगा। करीब डेढ़ बीघा जमीन नदी में चली गई। लोनियनपुरवा निवासी राजकुमार ने कहा, हर साल यही स्थिति होती है। पानी उतरते ही कटान शुरू हो जाती है, लेकिन बचाव के लिए कोई स्थायी व्यवस्था नहीं होती। तुरंतीपुरवा के किसान शिवप्रसाद ने बताया, हम लोग बाढ़ से कम और कटान से ज्यादा परेशान हैं। अगर यही स्थिति रही तो अगली फसल बोने लायक जमीन भी नहीं बचेगी। गोलागंज कोठार निवासी ननकऊ ने कहा, प्रशासन को पहले से कटानरोधी कार्य कराना चाहिए था। अब खेत नदी में समा रहे हैं और किसान बेबस होकर देख रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपजिलाधिकारी प्रकाश सिंह ने बताया कि सरयू का जलस्तर मंगलवार दोपहर से लगातार घट रहा है। प्रशासन की ओर से स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। उन्होंने कहा कि बाढ़ का खतरा फिलहाल टल चुका है, फिर भी सभी संबंधित विभाग सतर्क हैं और किसी भी आपदा से निपटने के पूरे इंतजाम किए गए हैं।

-------इनसेट--------
मंगलवार को जलस्तर की स्थिति
स्थल
जलस्तर
खतरे का निशान
डिस्चार्ज
शारदा बैराज 134.65 मी. 135.49 मी. 39,395 क्यूसेक
गिरिजा बैराज 135.05 मी. 136.78 मी. 1,17,776 क्यूसेक
सरयू बैराज 129.35 मी. 133.50 मी. 1,609 क्यूसेक
-------
तीनों बैराजों से सरयू नदी में छोड़ा गया कुल पानी : 1,58,780 क्यूसेक।
एल्गिन ब्रिज पर जलस्तर 105.93 मीटर, खतरे का निशान 106.07 मीटर।
घूर देवी स्थान पर जलस्तर 111.53 मीटर, खतरे का निशान 112.15 मीटर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed