{"_id":"670184b51c83448d150a3106","slug":"sanitation-workers-son-dies-due-to-vehicle-collision-bahraich-news-c-98-1-bhr1002-120971-2024-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: वाहन की टक्कर से सफाई कर्मचारी के बेटे की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: वाहन की टक्कर से सफाई कर्मचारी के बेटे की मौत
Sat, 05 Oct 2024 11:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Sat, 05 Oct 2024 11:55 PM IST
विज्ञापन
साहिल उर्फ अमर की फाइल फोटो।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तेजवापुर(बहराइच)। सीतापुर बहराइच मार्ग पर शुक्रवार की रात 10 बजे एक वाहन ने देहात कोतवाली निवासी बाइक सवार किशोर को टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
बेड़नापुर गांव निवासी साहिल उर्फ अमर (17) बाइक से बहराइच से घर जा रहे थे। परिजनों के मुताबिक जब वह कोतवाली के सीतापुर- बहराइच मार्ग स्थित मानपुरवा गांव के पास पहुंचे, तभी सीतापुर की ओर से आ रहे एक वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। टिकौरा चौकी पुलिस ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, शुक्रवार को उनकी मौत हो गई।
पिता राजू आयुर्वेदिक अस्पताल कैसरगंज में स्वीपर के पद पर तैनात है। इकलौते बेटे थे, मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। देहात इंस्पेक्टर परमानन्द तिवारी ने बताया कि सड़क हादसे में टिकौरा चौकी के पास किशोर की मौत हुई है, आस पास लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर वाहन चालक का पता कर केस दर्ज किया जाएगा।