{"_id":"5edfb6f68ebc3e42f8014ea1","slug":"sample-of-22-migrants-returned-from-mumbai-sent-for-investigation-bahraich-news-lko525220234","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंबई से लौटे 22 प्रवासियों का सैंपल जांच को भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुंबई से लौटे 22 प्रवासियों का सैंपल जांच को भेजा
विज्ञापन
जरवल (बहराइच)। दूसरे प्रदेश से जिले में लोगों के आने का सिलसिला जारी है। मुस्तफाबाद गांव में दो दिन पूर्व 22 लोग मुंबई से पहुंचे। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि की सूचना पर मंगलवार को पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सभी का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा है।
जरवल विकास खंड के ग्राम मुस्तफाबाद निवासी कई युवक मुंबई में रहकर नौकरी करते थे। आवागमन में ढील मिलने के बाद सभी मुंबई से घरों के लिए रवाना हुए। दो दिन पूर्व 22 युवक मुंबई से मुस्तफाबाद गांव पहुंचे। इसकी सूचना ग्राम प्रधान प्रतिनिधि हरिप्रसाद वर्मा ने सीएचसी पर दी।
सीएचसी अधीक्षक डॉ. निखिल सिंह की अगुवाई में मंगलवार को स्वास्थ्य टीम मौके पर पहुंची। स्वास्थ्य टीम ने 22 युवकों का सैंपल जांच के लिए लखनऊ भेजा। डॉ. निखिल ने बताया कि जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।