फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Rose special mango will smell good in various states including the capital

Bahraich News: राजधानी समेत विभिन्न प्रदेशों में महकेगा गुलाब खास आम

Mon, 01 Apr 2024 04:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Mon, 01 Apr 2024 04:49 AM IST
विज्ञापन
Rose special mango will smell good in various states including the capital
नवाबगंज (बहराइच)। नवाबगंज का दुर्लभ प्रजाति का आम गुलाब खास राजधानी समेत देश-विदेशों में महकेगा। इस बार इसकी अच्छी पैदावार होने की उम्मीद है। इससे किसान गदगद हैं। वहीं दशहरी आम के उत्पादन में मलिहाबाद के बाद नवाबगंज दूसरे स्थान पर है। किसानों का कहना है कि अभी तक लाचा रोग से बौर सुरक्षित है। इससे अच्छी पैदावार की उम्मीद है।
विज्ञापन

आम के बागवान सलीम अहमद, रईस अहमद, रसीद अहमद आदि का कहना है कि पिछले साल कीटनाशकों के छिड़काव के बाद भी दुर्लभ प्रजाति के गुलाब खास आम की कम पैदावार हुई थी, जिससे यह आम लोगों की पहुंच से दूर था। इस बार इसकी फसल काफी अच्छी होने से आम आदमी तक पहुंच होने के साथ ही बागवानों को अच्छा मुनाफा भी मिलेगा। बागवान अब्दुल कादिर खान, रशीद अहमद ने बताया कि इस प्रजाति के आम के बागों की काफी देखभाल करनी पड़ती है। इस प्रजाति का दूसरा कलम लगने पर इस तरह का स्वाद नहीं रहता है। रशीद अहमद व अब्दुल कादिर ने बताया कि लखनऊ व काठमांडू में इसकी बहुत डिमांड है। बड़ी संख्या में व्यापारी इसे खरीदने आते हैं। सऊदी अरब, कुवैत, कतर में भी इस आम की खास पहचान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed