फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Roadways buses do not stop due to lack of station

Bahraich News: स्टेशन न होने से नहीं रुकतीं रोडवेज बसें

Tue, 17 Sep 2024 03:53 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Tue, 17 Sep 2024 03:53 AM IST
विज्ञापन
Roadways buses do not stop due to lack of station
पयागपुर (बहराइच)। गोंडा मार्ग पर स्थित पयागपुर में लोगों द्वारा एक बार फिर से बस स्टेशन बनवाने की मांग उठाई जा रही है। इसके लिए विभिन्न संगठनों ने परिवहन मंत्री को पत्र भी भेजा है। यहां लंबे समय से बस सुविधा न होने से यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


पयागपुर को तहसील और नगर पंचायत का दर्जा मिलने के बावजूद क्षेत्र के लोगों को अभी भी डग्गामार वाहनों और प्राइवेट बसों से सफर करना पड़ रहा है। इस समय पयागपुर मार्ग पर राज्य परिवहन विभाग की कोई भी अंतरजनपदीय बस नहीं चलती है। पूर्व में यहां टिकट बुकिंग केंद्र स्थापित था जिसके कारण यहां से निकलने वाली रोडवेज की सभी बसों का ठहराव सुनिश्चित था लेकिन काफी दिनों से यह व्यवस्था बंद हो गई है।
विज्ञापन


व्यापार मंडल के महामंत्री सतेंद्र केडिया, उपाध्यक्ष विष्णु मित्तल, सभासद बजरंग बहादुर शर्मा, बसंत सिंह, जिला पंचायत सदस्य राम जनक सिंह सहित तमाम लोगों ने पयागपुर में परिवहन निगम की सभी बसों के निश्चित ठहराव के लिए बस स्टेशन बनाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


व्यापारियों ने पूर्व में भी परिवहन मंत्री को पत्र भेजकर यह मांग की गईं थी लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई। पूर्व जिला पंचायत सदस्य राम जी यादव ने कहा कि इसके लिए एक बार आंदोलन चलाया जाएगा। इस संबंध में उपजिलाधिकारी दिनेश कुमार ने बताया कि इसके लिए आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed