फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   religious procession today

आज निकलेगा सातवीं मोहर्रम का जुलूस

Tue, 20 Oct 2015 10:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच Updated Tue, 20 Oct 2015 10:10 PM IST
विज्ञापन
बहराइच (ब्यूरो)। हजरत इमाम हुसैन व उनके भतीजे हजरत कासिम की शहादत की याद में सातवीं मोहर्रम का जुलूस बुधवार को मातमी माहौल में अपने कदीमी रास्तों से होते हुए निकलेगा। ये जुलूस 48 घंटे तक निरंतर चलेगा।
विज्ञापन


 इस दौरान इमाम हुसैैन के घोड़े का प्रतीक दुलदुल आकर्षण का केंद्र होगा। पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के मद्देनजर पुख्ता इंतजाम का दावा किया है।

शिया धर्मावलंबी फिदा अब्बास ने बताया कि जुलूस का नेतृत्व मोहसिन जाफरी व जिया रिजवी करेंगे। जुलूसों के निकलने का सिलसिला बुधवार को दिन में तीन बजे से शुरू होगा। इसकी शुरुआत चांदपुरा, कासिमपुरा व सैय्यदबाड़ा से होगी।
विज्ञापन


सभी रजिस्टर्ड अंजुमनें मातम करती हुईं दुलदुल हाउस पहुंचेंगी। वहां मजलिस होगी, जिसे मौलाना मौलाना वसीम आलम जरवली संबोधित करेंगे। जिया रिजवी व मोहसिन जाफरी दुलदुल बरामद करेंगेे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुलदुल हाउस परिसर में लाहौर का जंजीरी मातम सिब्ते रजा, मो. अकरम रिजवी, कैसर रजा जैदी, मो. हशम रिजवी समेत कई लोग मातम करेंगे। यहां से निकलकर जुलूस पीपल तिराहा, पुराना स्टेट बैंक से होते हुए बड़ीहाट पहुंचेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed